
धनबाद: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों के खिलाफ सड़कों पर उतरा जनसैलाब, करणी सेना–बजरंग दल की आक्रोश रैली में फूंका गया पीएम यूनुस का पुतला
AajTak
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों के विरोध में कोयलांचल के निरसा एग्यारकुण्ड में करणी सेना, बजरंग दल और विश्व हिंदू संगठनों ने आक्रोश रैली निकाली. रैली एग्यारकुण्ड मोड़ से चिरकुंडा शहीद चौक तक गई, जहां बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया. प्रदर्शनकारियों ने भारत सरकार से कड़े कदम उठाने की मांग की.
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित हमलों और अत्याचार के विरोध में देशभर में आक्रोश देखने को मिल रहा है. इसी कड़ी में धनबाद के कोयलांचल क्षेत्र में भी हिंदू संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया. निरसा के एग्यारकुण्ड इलाके में करणी सेना, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद सहित कई संगठनों ने आक्रोश रैली निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया.
यह रैली एग्यारकुण्ड मोड़ से शुरू होकर नेहरू रोड होते हुए चिरकुंडा शहीद चौक तक पहुंची. रैली में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए. हाथों में झंडे और तख्तियां लिए प्रदर्शनकारी बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए.
यह भी पढ़ें: चीन की दुल्हन ने झारखंड के दूल्हे संग की शादी, धनबाद में लिए सात फेरे, दोनों की है अनोखी प्रेम कहानी
शहीद चौक पर पुतला दहन, लगे नारे
रैली के समापन पर चिरकुंडा शहीद चौक में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का पुतला दहन किया गया. इस दौरान 'बांग्लादेश मुर्दाबाद' जैसे नारे लगाए गए. प्रदर्शन के दौरान माहौल काफी उग्र रहा, हालांकि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही.
करणी सेना के राष्ट्रीय मंत्री अमन सिंह, बजरंग दल चिरकुंडा के रंजीत रवानी और भाजपा नेता दशरथ साव ने संयुक्त रूप से इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया. नेताओं ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार अब किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






