
दो सौ करोड़ की ठगी का मामला: कोर्ट ने जैकलीन को दी आईफा अवॉर्ड में शामिल होने की इजाजत
AajTak
जैकलीन फर्नांडिस का नाम महाठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर के साथ जुड़ने के बाद इस चर्चा में आया. इसके बाद तो कई अवसरों पर दोनों की पर्सनल तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. बाद में जबरन वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों से घिरा सुकेश चंद्रशेखर गिरफ्तार हो गया. अदालत ने उसे पहले जांच एजेंसी फिर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
दो सौ करोड़ रुपए की ठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर का इस पूरे प्रकरण साथ देने के मामले में आरोपी अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को पटियाला हाउस कोर्ट ने 25 मई से 27 मई तक आईफा अवॉर्ड फंक्शन में शामिल होने की इजाजत दी है.
कोर्ट ने जैकलीन को उनकी फिल्म की शूटिंग के लिए इटली के शहर मिलान जाने के लिए भी 28 मई से 12 जून तक की इजाजत दे दी. जैकलीन फर्नांडिस ने पटियाला हाउस कोर्ट में अर्जी लगाकर आईफा अवार्ड फंक्शन के लिए विदेश जाने की इजाजत मांगी थी.
जैकलीन फर्नांडिस ने आईफा अवार्ड फंक्शन के लिए खाड़ी के देश अबूधाबी जाने और इसके साथ ही अपनी नई फिल्म की शूटिंग के लिए इटली जाने के वास्ते कोर्ट में अर्जी लगाकर इजाजत मांगी थी.
जैकलीन फर्नांडिस का नाम महाठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर के साथ जुड़ने के बाद इस चर्चा में आया. इसके बाद तो कई अवसरों पर दोनों की पर्सनल तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. बाद में जबरन वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों से घिरा सुकेश चंद्रशेखर गिरफ्तार हो गया. अदालत ने उसे पहले जांच एजेंसी फिर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. सुकेश पर आरोप है कि उसने रसूखदार लोगों सहित कई लोगों के साथ ठगी की है. इसमें कई बड़ी और जानी मानी हस्तियां, रईस और अमीरजादे भी शामिल हैं. प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने 17 अगस्त को दायर किए आरोप पत्र में सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले में जैकलीन फर्नांडिस को भी आरोपी बनाया था. इस मामले में जैकलीन से ईडी कई बार पूछताछ भी कर चुकी है. इस मामले में अभिनेत्री नोरा फतेही का नाम भी जुड़ा है. नोरा ने जैकलीन पर जबरिया फंसाने के आरोप लगाए हैं.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






