
दो शादीशुदा प्रेमी, अवैध संबंध और तांत्रिक की साजिश... दिल दहला देगी डबल मर्डर की ये खौफनाक कहानी
AajTak
जंगल में सड़क से कुछ दूर दो लाशें पड़ी हुई थीं. मरने वालों में एक पुरुष था और दूसरी महिला. दोनों के जिस्म लहुलुहान थे. वे दोनों ही अर्धनग्न जैसी अवस्था में थे. ऐसा लग रहा था कि कातिलों ने उनके जिस्म को बुरी तरह से जख्मी किया था. यहां तक कि उन दोनों के प्राइवेट पार्ट भी जख्मी थे.
राजस्थान का उदयपुर जिला दो दिन से खबरों में बना हुआ है. इत्तेफाक कहें या कुछ और लेकिन दो दिनों के अंदर उदयपुर के गोगुंदा थाना इलाके से दूसरी बड़ी ख़बर सामने आई है, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया है. अब हम आपको इस दूसरी ख़बर के बारे में तफ्सील से बताएं, उससे पहले आपको बता दें कि इसी इलाके में एक मकान से सोमवार की सुबह एक ही परिवार के 6 लोगों की लाशें मिलने से हड़कंप मच गया था. मरने वालों में एक दपंति और उनके चार मासूम बच्चे शामिल थे. पुलिस उस मामले की छानबीन कर ही रही थी कि मंगलवार को दूसरा बड़ा मामला सामने आ गया.
18 नवंबर 2022 जुर्म की इस सनसनीखेज कहानी का आगाज भी उदयपुर के गोगुंदा थाना इलाके से हुआ. जहां मौजूद है मजावद गांव. गांव से ही लगा हुआ केलाबावड़ी का जंगली इलाका. जिसके साथ-साथ सड़क बनी हुई है. लोग उसी सड़क के जरिए गांव में आते-जाते हैं. शुक्रवार की सुबह गांव के लोग रोज़ की तरह अपने-अपने काम पर जाने के लिए घरों से निकले. तभी मजावद से करीब 200 मीटर दूर ऊबेश्वरजी रोड के करीब जंगल में लोगों ने ऐसा मंजर देखा कि वे सहम गए.
जंगल में पड़ी थीं लाशें जंगल में सड़क से कुछ दूर दो लाशें पड़ी हुई थीं. मरने वालों में एक पुरुष था और दूसरी महिला. दोनों के जिस्म लहुलुहान थे. वे दोनों ही अर्धनग्न जैसी अवस्था में थे. ऐसा लग रहा था कि कातिलों ने उनके जिस्म को बुरी तरह से जख्मी किया था. यहां तक कि उन दोनों के प्राइवेट पार्ट भी जख्मी थे. ये सब देखकर किसी ने फौरन पुलिस को इत्तिला दी. तब तक ये खबर इलाके में आग की तरह फैल चुकी थी.
सबसे पहले पहुंचे थे 2 पुलिसकर्मी मौका-ए-वारदात पर लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही थी. दो लाशों के बारे में सूचना मिलने के बाद सबसे पहले गोगुंदा थाने के कांस्टेबल विजेश कुमार और कांस्टेबल भवानी सिंह मौके पर पहुंचे. पुलिसवालों ने पास जाकर देखा तो लाश एक युवक और युवती की थी. मृत लड़की ने कुर्ती और लेगी पहन हुई थी. जबकि मृतक युवक जींस-टीशर्ट पहले हुए था.
दोनों के प्राइवेट पार्ट भी थे जख्मी दोनों पुलिसवालों ने अपने थानाध्यक्ष और आला अधिकारियों की इस खौफनाक वारदात के बारे में फोन पर सूचना दी. मौके की नजाकत को समझते हुए पलिस के आला अफसर भी मौके पर पहुंच गए. दोनों लाशों की जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि युवक का प्राइवेट पार्ट कटा हुआ था और लड़की के प्राइवेट पार्ट पर भी चोट के निशान मौजूद थे. ऐसा लग रहा था कि किसी ने बड़ी बेरहमी से उनका कत्ल किया है.
डबल मर्डर का मामला दोनों लाशों की हालत और मौका-ए-वारदात के हालात देखकर पुलिस समझ चुकी थी कि इन दोनों का कत्ल किया गया है. लेकिन सबसे पहले पुलिस को उन दोनों की पहचान करनी थी. पुलिस जानना चाहती थी कि आखिर मरने वाले दोनों लोग कौन थे? इस काम में पुलिस को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी. कुछ भागदौड़ और पूछताछ के बाद पुलिस को पता चल चुका था कि मरने वाले कौन थे?

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








