
दो लड़कियों को एक-दूजे से हुआ प्यार, शादी की आई बात तो दूसरी पहुंच गई थाने
AajTak
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में कॉलेज में पढ़ने के दौरान दो युवतियों को एक दूसरे से प्यार हो गया और उन्होंने एक-दूजे से शादी का वादा भी कर लिया. इसी दौरान एक युवती दूसरी पर प्राइवेट फोटो को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर शादी का दबाव बनाने लगी जिसके बाद एक युवती थाने पहुंच गई.
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में दो लड़कियों को एक दूसरे से प्यार हो गया और जब बात शादी तक आ गई तो एक युवती पुलिस स्टेशन पहुंच गई. दरअसल एक ही कॉलोनी में रहने वाली दो लड़कियों के बीच गहरी दोस्ती थी और कॉलेज में ज्यादा समय बिताने की वजह से उनका एक दूसरे के घर आना जाना होने लगा.
25 और 22 साल की इन दोनों लड़कियों की दोस्ती थोड़े दिनों में ही प्यार में बदल गई. साल भर दोनों के बीच प्रेम संबंध रहा और उन्होंने एक दूसरे से शादी का वादा भी किया था. हालांकि कुछ दिनों बाद दूसरी युवती को लगने लगा कि उसकी सहेली का व्यवहार बदल गया है.
कम उम्र वाली उस युवती को उसकी सहेली घर से भाग कर शादी करने का दबाव बना रही थी जिसके लिए वह तैयार नहीं थी. इसलिए उसने ब्रेकअप करने का फैसला किया लेकिन जिस युवती की उम्र ज्यादा थी उसने उसे धमकाना शुरू कर दिया और शादी के लिए दबाव बनाने लगी.
जिस युवती की उम्र 25 साल थी वो अपनी दोस्त को धमकी देने लगी की अगर उनकी शादी नहीं हुई तो वो दोनों की प्राइवेट फोटो को सोशल मीडिया पर डाल कर वायरल कर देगी. इससे दूसरी युवती घबरा गई और उसने औरंगाबाद की महिला पुलिस हेल्पलाइन पर संपर्क किया.
युवती क्रांति चौक पुलिस थाने पहुंची जहां पुलिस ने काउंसलिंग कर के दोनों को छोड़ दिया. पुलिस ने अभी इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं की है. इस मामले को लेकर क्रांति चौक थाने के पुलिस इंस्पेक्टर डॉ. गणपत दराडे ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शुरू में पुलिस यह सब देखकर हैरान रह गई. उसके बाद महिला पुलिसकर्मियों की मदद से दोनों को समझाने की कोशिश की गई.
पुलिस ने दोनों के माता-पिता को बुलाया और उन सभी की काउंसलिंग कर मामले को सुलझा दिया. हालांकि औरंगाबाद पुलिस के सामने इस तरह का यह पहला मामला सामने आया है.(इनपुट - इसरार चिश्ती)

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










