
दो राउंड छापे, 350 से ज्यादा गिरफ्तारियां और टेरर लिंक पर सख्ती... पढ़ें- PFI पर बैन की पूरी क्रोनोलॉजी
AajTak
एनआईए, ईडी और राज्यों की पुलिस और एटीएस ने देशभर में पीएफआई के ठिकानों पर 22 सितंबर और 27 सितंबर को छापेमारी की थी. इस दौरान करीब 350 लोगों को गिरफ्तार किया गया था. जांच एजेंसियों को छापे के दौरान PFI के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले थे. इसके आधार पर गृह मंत्रालय ने PFI पर बैन लगाने का फैसला किया.
केंद्र सरकार ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) और उसके 8 सहयोगी संगठनों को 5 साल के लिए बैन कर दिया. सरकार ने ये कदम PFI के ठिकानों पर एनआईए समेत तमाम जांच एजेंसियों की ताबड़तोड़ छापेमारी के बाद उठाया गया. एनआईए, ईडी और राज्यों की पुलिस और एटीएस ने देशभर में पीएफआई के ठिकानों पर 22 सितंबर और 27 सितंबर को छापेमारी की थी. इस दौरान करीब 350 लोगों को गिरफ्तार किया गया था. जांच एजेंसियों को छापे के दौरान PFI के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले थे. इसके आधार पर गृह मंत्रालय ने PFI पर बैन लगाने का फैसला किया.
NIA के रडार पर ऐसे आया PFI
पिछले कुछ सालों में देशभर में कई मामले में PFI का नाम सामने आया था. नागरिकता कानून को लेकर उत्तर प्रदेश में हुई हिंसा हो या फिर दिल्ली के दंगे, इन सबका कनेक्शन पीएफआई से जुड़ा. इतना ही नहीं बिहार में फुलवारी शरीफ में गजवाएहिन्द स्थापित करने की साजिश में भी पीएफआई का नाम सामने आया था. आरोप लगाय था कि पीएफआई के कार्यकर्ताओं के निशाने पर पीएम मोदी की पटना में रैली थी. इसके बाद बिहार में कई जगहों पर छापेमारी भी हुई थी. कर्नाटक में भी बीजेपी नेता प्रवीण नेत्तरू हत्या में PFI कनेक्शन सामने आया था. इसके साथ ही तेलंगाना के निजामाबाद में कराटे ट्रेनिंग के नाम पर हथियार चलाने की ट्रेनिंग देने का भी आरोप PFI पर लगा. इनमें से कई मामलों में तो NIA जांच भी कर रही है.
22 सितंबर: देशभर में हुई छापेमारी
NIA, ईडी समेत राज्यों की पुलिस और एजेंसियों ने 22 सितंबर को देशभर में 15 राज्यों में PFI के ठिकानों पर छापेमारी की थी. इस दौरान 106 लोगों को गिरफ्तार किया गया था. इस दौरान देशभर में पीएफआई और उससे जुड़े संगठनों और लोगों के दफ्तरों, घरों समेत 93 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी. अधिकारियों ने PFI के खिलाफ इसे अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताया था.
जांच एजेंसियों ने केरल से पीएफआई चेयरमैन ओएमए सालम समेत 22 लोगों को गिरफ्तार किया था. इसके अलावा महाराष्ट्र-कर्नाटक से 20-20, तमिलनाडु से 10, असम से 9, उत्तर प्रदेश से 8, आंध्र से 5, मध्यप्रदेश से 4, पुडुचेरी और दिल्ली से 3-3 लोगों को गिरफ्तार किया था. इतना ही नहीं जांच एजेंसियों ने इस दौरान कई अहम सबूत और दस्तावेज भी जब्त किए थे. जब देशभर में पीएफआई के खिलाफ छापेमारी हो रही थी, तब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में उनके आवास पर एनएसए, एनआईए डीजी समेत तमाम सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुखों की मौजूदगी में बैठक हो रही थी.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










