
दो रईसजादे, पब का नशा और सड़कों पर एक जैसा कोहराम... घुटनों पर सिस्टम के आने की Tale of Two Cities
AajTak
मुंबई हिट एंड रन केस और पुणे पोर्श कांड दोनों ही मामले महाराष्ट्र के हैं. एक मामला मुंबई का है तो दूसरा पुणे शहर का. ये दोनों ही महाराष्ट्र के महानगर हैं और दोनों ही शहर अपनी अलग पहचान भी रखते हैं.
एक महिला की जान लेने वाले मुंबई हिट एंड रन मामले में पुलिस की कार्रवाई तेजी से आगे बढ़ रही है. आरोपी रईसजादा भी गिरफ्तार हो चुका है, जिसने 2 किलोमीटर तक एक महिला को अपनी बीएमडब्लू कार के बोनट पर घसीटा और उसकी जान ले ली. महाराष्ट्र में ठीक ऐसा ही एक मामला मई में सामने आया था. जब एक रईसजादे ने अपने पोर्श कार से दो इंजीयनिरर्स को उड़ा दिया था और उनकी जान ले ली थी. अगर गौर से देखा और समझा जाए तो ये दोनों ही मामले बिल्कुल एक जैसे नजर आते हैं. आइए समझते हैं कि कैसे इन दोनों मामलों में समानता दिखाई देती है?
एक ही राज्य मुंबई हिट एंड रन केस और पुणे पोर्श कांड दोनों ही मामले महाराष्ट्र राज्य के हैं. एक मामला मुंबई का है तो दूसरा पुणे शहर का. ये दोनों ही महाराष्ट्र के महानगर हैं और दोनों ही शहर अपनी अलग पहचान भी रखते हैं.
एक जैसे दो सड़क हादसेपुणे में इसी साल 19 मई को कल्याणी नगर में 17 साल का नाबालिग लड़का रात करीब 3 बजे अपनी स्पोटर्स कार पोर्श दौड़ा रहा था. उसने बाइक सवार दो सॉफ्टवेयर इंजीनियरों (लड़का-लड़की) को टक्कर मार दी थी. हादसे में बाइक पर सवार अनीश अवधिया और उसकी साथी अश्विनी कोष्टा की मौत हो गई थी. ये दोनों 24 साल के थे और आईटी सेक्टर में काम करते थे.
मुंबई में ठीक इसी तरह 7 जुलाई की सुबह कावेरी और उनके पति प्रदीप स्कूटी पर ससून डॉक से लौट रहे थे. तब सुबह के ठीक 5 बजकर 25 मिनट हुए थे. स्कूटी तब वर्ली के डॉक्टर एनी बेसेंट रोड से गुजर रही थी. तभी अचानक पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार BMW कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी चला रहे प्रदीप और पीछे बैठी उनकी पत्नी कावेरी दोनों हवा में उछल कर कार के बोनट पर जा गिरे. किसी तरह प्रदीप बोनट से नीचे गिर पड़े. जबकि कावेरी बोनट पर फंस गईं. कार ड्राइवर देख रहा था कि उसकी कार के बोनट पर एक महिला फंसी है. लेकिन इसके बावजूद वो BMW को भगाता रहता है. करीब 2 किलोमीटर दूर जाने के बाद कावेरी बोनट से नीचे गिरी, मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.
नशे में थे दोनों ही मामलों के आरोपीपुणे में पोर्श कार से दो लोगों की जान लेने वाला आरोपी रईसजादा शराब के नशे में धुत्त था. उसी नशे में वो अपनी पोर्श कार को तेज रफ्तार से सड़क पर दौड़ा रहा था. इसी तेज रफ्तार के चलते उसने उस बाइक को उड़ा दिया था, जिस पर दोनों इंजीनियर सवार थे. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर पीछे बैठी लड़की सात-आठ फीट तक हवा में उछल गई थी.
मुंबई हिट एंड रन केस का आरोपी मिहिर शाह भी वारदात के वक्त नशे में धुत्त था. पहले वो अपने दोस्त की कार में सवार था. लेकिन बाद में उसका ड्राइवर कार लेकर उसके पास पहुंचा और वो खुद कार ड्राइव करने लगा. नशे की हालत में वो तेज रफ्तार से कार चला रहा था. उसी दौरान उसने प्रदीप और कावेरी की स्कूटी को जोरदार टक्कर मारी. जिसकी वजह से वे दोनों उछल कर कार के बोनट पर जा गिरे थे.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










