
दो भारतीय जवानों की शहादत पर पीएम मोदी ने की UN महासचिव से बात, तुरंत एक्शन की मांग
AajTak
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटर्स से कॉन्गो में शांति मिशन पर हुए हमले की तेजी से जांच सुनिश्चित करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि इस हमले के अपराधियों को पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जानी चाहिए. उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के साथ टेलीफोन पर बातचीत की. दोनों के बीच कॉन्गो के हालातों को लेकर चर्चा हुई. संयुक्त राष्ट्र (UN) कॉन्गो में एक शांति मिशन चला रहा है. यहां मिशन पर एक हालिया हमले में दो भारतीय शांतिदूत शहीद हुए हैं.
प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से इस संबंध में तेजी से जांच सुनिश्चित करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि इस हमले के अपराधियों को न्याय के दायरे में लाकर उन पर कार्रवाई की जानी चाहिए. उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया.
संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन के लिए अब तक 2,50,000 से ज्यादा भारतीय शांतिदूत अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इस दौरान 177 भारतीय शांतिदूतों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है और शांति मिशन के लिए शहीद हुए हैं. ये संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन के लिए काम करने वाले सभी देशों में सबसे अधिक संख्या है.
बातचीत के दौरान संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने शहीद हुए शांति दूतों के परिवारों को अपनी सांत्वना दी. शहीद हुए दोनों शांतिदूत सीमा सुरक्षा बल के जवान थे. इसी के साथ एंटोनियो गुअर्स ने भारत के लोगों और सरकार को भी दो शांतिदूत के शहीद होने पर सांत्वना दी. इसी के साथ उन्होंने कॉन्गो में शांति मिशन पर हुए हमले की तेजी से जांच कराने के लिए हर संभव कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, साथ ही इस हमले की कड़ी निंदा भी की.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत भी कॉन्गो में शांति और स्थिरता की कामना रखता है. यहां पर संयुक्त संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन में करीब 2,040 भारतीय जवान तैनात हैं.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









