
दो बार की पार्षद, महिला मोर्चा की राज्य महासचिव... कौन हैं BJP की नव्या हरिदास जो वायनाड में प्रियंका गांधी को देंगी टक्कर
AajTak
नव्या हरिदास (39) कोझिकोड कॉरपोरेशन में दो बार पार्षद रह चुकी हैं और बीजेपी की पार्षद दल की नेता हैं. वह बीजेपी महिला मोर्चा की राज्य महासचिव भी हैं. हरिदास के पास केएमसीटी इंजीनियरिंग कॉलेज, कालीकट यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री है.
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस की प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ वायनाड लोकसभा उपचुनाव में नव्या हरिदास को मैदान में उतारा है. मतदान 13 नवंबर को होगा और परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.
कौन हैं नव्या हरिदास? नव्या हरिदास (39) कोझिकोड कॉरपोरेशन में दो बार पार्षद रह चुकी हैं और बीजेपी की पार्षद दल की नेता हैं. वह बीजेपी महिला मोर्चा की राज्य महासचिव भी हैं. हरिदास के पास केएमसीटी इंजीनियरिंग कॉलेज, कालीकट यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री है. वह 2021 के केरल विधानसभा चुनाव में कोझिकोड दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी की उम्मीदवार थीं, लेकिन कांग्रेस के उम्मीदवार अहमद देवरकोविल से हार गई थीं.
वायनाड की मांगें पूरी नहीं कर रही कांग्रेस: नव्या हरिदास
नामांकन दाखिल करने के बाद इंडिया टुडे टीवी से खास बातचीत में नव्या हरिदास ने वायनाड क्षेत्र की जरूरतों पर जोर दिया. उन्होंने कहा "वायनाड के लोगों को प्रगति की जरूरत है. कांग्रेस परिवार वास्तव में वायनाड के लोगों की आवश्यकताओं को पूरा नहीं कर रहा है. इस चुनाव से वायनाड के निवासियों को एक बेहतर सांसद की जरूरत है जो उनकी समस्याओं का समाधान कर सके." हरिदास ने स्थानीय समुदाय की चिंताओं को प्राथमिकता देने वाले प्रतिनिधि की आवश्यकता पर जोर दिया. स्थानीय शासन में अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए, हरिदास ने अपनी सार्वजनिक सेवा के अनुभव को शेयर किया.
उन्होंने कहा "मुझे प्रशासनिक अनुभव है, जैसे कि मैं केरल में दो बार पार्षद के रूप में चुनी गई हूँ. तो पिछले आठ वर्षों से, मैं राजनीतिक क्षेत्र में हूँ, लोगों की सेवा कर रही हूँ, उनकी समस्याओं को समझ रही हूँ और हमेशा उनके साथ खड़ी रही हूं," वायनाड में उपचुनाव की जरूरत तब हुई जब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, जो वायनाड और रायबरेली दोनों से चुने गए थे, ने रायबरेली सीट अपने पास रखने का फैसला किया.
इस बीच, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने वायनाड उपचुनाव के लिए लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) के उम्मीदवार के रूप में वरिष्ठ नेता सत्यन मोकेरी को नामित किया है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










