
दो प्रधानमंत्री गंवा दिए....राहुल गांधी की सुरक्षा में हुई चूक से नाराज खड़गे
AajTak
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा वाला मुद्दा एक बड़ा विवाद बन गया है. कांग्रेस आरोप लगा रही है कि राहुल की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है. वहीं जम्मू-कश्मीर पुलिस इसका खंडन कर रही है. अब इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इस समय जम्मू-कश्मीर में चल रही है. यहां भी राहुल गांधी जमीन पर कई किलोमीटर चल एक बड़ा जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं. लेकिन शुक्रवार को कांग्रेस की तरफ से आरोप लगाया गया कि राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई. इस वजह से यात्रा को बीच में ही रोक दिया गया. खुद राहुल गांधी ने भी मीडिया से बात करते हुए इस बात को स्वीकार किया. अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस विवाद पर नाराजगी जाहिर की है. उनकी तरफ से दो टूक कहा गया है कि सरकार को बेहतर सुरक्षा इंतजाम देने चाहिए थे.
सुरक्षा में हुई चूक पर खड़गे का बयान
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में राहुल गांधी की सुरक्षा में हुई चूक परेशान करने वाली है. ये भारत सरकार की जिम्मेदारी है कि पर्याप्त सुरक्षा दी जाए. भारत पहले ही अपने दो प्रधानमंत्री गंवा चुका है. हम मांग करते हैं कि यात्रियों को और बेहतर सुरक्षा दी जाए. अब इस पूरे विवाद पर राहुल गांधी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी. राहुल गांधी ने बताया था कि यात्रा के दौरान पुलिस व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी और भीड़ को संभालने वाले पुलिस वाले कहीं नजर नहीं आ रहे थे. यात्रा पर मेरे आगे चलने से मेरे सुरक्षाकर्मी बहुत असहज थे, इसलिए मुझे अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी. उन्होंने बताया कि मेरे लोगों ने मुझे यात्रा न करने की सलाह दी, इसलिए मैं यात्रा से निकल गया और अन्य यात्रियों ने पदयात्रा की.
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने क्या कहा?
इससे पहले कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में सुरक्षा में चूक हुई है. हमें सुरक्षा नहीं मिल रही है. ऐसे में हम राहुल गांधी को इस तरह से आगे नहीं जाने दे सकते. उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी जाना भी चाहते हैं, तब भी हम उन्हें आगे नहीं जाने देंगे. अब ये तो कांग्रेस पार्टी की तरफ से दावे किए गए हैं. लेकिन जिस जम्मू-कश्मीर पुलिस पर ये आरोप लग रहे हैं, उनकी तरफ से दो टूक कहा गया है कि पर्याप्त सुरक्षा के इंतजाम थे. पुलिस ने कहा- यात्रा के रूट पर सिर्फ आयोजकों द्वारा अधिकृत व्यक्तियों और तलाशी लेने के बाद भीड़ को अंदर जाने की अनुमति दी गई थी. भारत जोड़ो यात्रा के आयोजकों और जिम्मेदारों ने बनिहाल से यात्रा में शामिल होने वाली भीड़ के बारे में सूचित नहीं किया और शुरुआती पॉइंट के पास ही बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








