
दो पक्षों के बीच गली में हो रही थी फायरिंग, छत से वीडियो बना रहे छात्र की गोली लगने से मौत
AajTak
बिहार के पटना में बर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच फायरिंग हो रही थी. उसी दौरान कुछ लोग अपनी छत से घटना का वीडियो बना रहे थे. लोगों का कहना है कि फायरिंग करने वालों ने वीडियो बना रहे लोगों पर गोली चला दी, जिससे एक छात्र की मौत हो गई. इस मामलेे से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसकी जांच चल रही है.
बिहार के पटना में दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग हो रही थी. उसी दौरान कुछ लोग अपनी छत से वीडियो बनाने लगे. इस दौरान एक गोली बीएड कर रहे छात्र को जा लगी, जिसमें उसकी मौत हो गई. इस घटना का वीडियो सामने आया है. पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है. आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें बना दी गई हैं. घटना के बाद इलाके में दहशत है. पुलिस जांच में जुटी है.
पुलिस ने अनुसार, नवगछिया थाना क्षेत्र की राजेंद्र कॉलोनी में दो गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर फायरिंग हो रही थी. उसी दौरान बीएड कर रहे छात्र आशीष कुमार को गोली मार दी गई. घटना के बाद छात्र को आनन-फानन में नवगछिया अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद भागलपुर मायागंज के लिए रेफर कर दिया. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
यहां देखें वीडियो
वारदात के बारे में आशीष के भाई सचिन ने बताया कि गली में दो गुटों के बीच लड़ाई हो रही थी. इसी बीच वे लोग छत पर पहुंच गए. भाई भी साथ में था. दोनों गुटों में मारपीट होते-होते एक गुट ने फायरिंग कर दी, जो भाई के सीने के पास जा लगी. आशीष बीएड कर रहा था, वह द्वितीय वर्ष का छात्र था.
प्रत्यक्षदर्शी बोले- छत की ओर की गई फायरिंग
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वार्ड नंबर 10 के पार्षद मनीष सिंह के भाई लाल सिंह को नवगछिया नगर परिषद की चेयरमैन प्रीति कुमारी के पति डब्लू यादव, उसका भाई पप्पू यादव व गनर समेत कई अज्ञात लोग पीट रहे थे. इसी दौरान बीच-बचाव करने पार्षद मनीष सिंह भी पहुंच गए.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









