
दोस्ती, धोखा और मर्डर... दोस्त की बीवी से अवैध संबंध के शक में गई BJP नेता की जान, ऐसे खुला राज
AajTak
प्रयागराज में भाजपा नेता रणधीर यादव की हत्या दोस्ती, अवैध संबंध और बदले की खौफनाक साजिश का नतीजा निकली. जिसने सबको हैरान परेशान कर दिया. जानिए, कैसे लापता बीजेपी नेता की लाश 8 टुकड़ों में रेलवे ट्रैक पर मिली और कैसे हुआ खुलासा?
Prayagraj BJP Leader Randhir Yadav Murder Mystery: यूपी के प्रयागराज जिले को दहला देने वाले रणधीर यादव मर्डर केस को पुलिस ने सुलझा लिया है. इस मामले में पुलिस ने बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है. पुलिस का कहना है कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेता रणधीर यादव की हत्या दोस्त की पत्नी के साथ अवैध संबंधों के शक में की गई है. इस काम को खुद उसके दोस्त ने राम सिंह ने अंजाम दिया है. पुलिस ने राम सिंह को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही इस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है.
22 अगस्त 2025, रणधीर की आखिरी शाम भाजपा नेता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य रणधीर यादव 22 अगस्त की शाम नवाबगंज बाजार के एक ढाबे पर अपने दोस्तों के साथ बैठे थे. स्कॉर्पियो से उतरे वहां पहुंचे रणधीर को देखकर कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता था कि यह उनकी आखिरी शाम होने वाली है. रणधीर ने अपने साथियों के साथ बैठकर ढाबे पर खाना खाया और शराब पी. दोस्तों की महफ़िल के बीच कुछ देर बाद उसके जीवन की घड़ी थमने वाली थी.
रणधीर की रहस्यमयी गुमशुदगी उसी रात ढाबे से निकलने के बाद रणधीर यादव रहस्यमय तरीके से गायब हो गए. उनका पूरा परिवार परेशान और बेचैन था. पूरी रात बीत जाने के बाद भी रणधीर अपने घर नहीं पहुंचा. इसके बाद उसकी पत्नी बबली यादव अगले दिन यानी 23 अगस्त को करीबी थाने पहुंची और वहां जाकर अपने पति की गुमशुदगी दर्ज कराई. इसके बाद इलाके में चर्चा फैल गई कि कहीं नेता जी का अपहरण तो नहीं हो गया?
जंगल में लावारिस मिली स्कॉर्पियो पुलिस को 24 अगस्त के दिन बड़ी सफलता हाथ लगी. रणधीर की स्कार्पियो कार चित्रकूट के पहाड़ी जंगलों से बरामद हो गई. कार देखकर पुलिस ने राहत की सांस ली कि शायद नेता जी जिंदा हों और कहीं छिपाए गए हों. पुलिस रणधीर को तलाश करती रही. लेकिन असली खेल तो अभी बाकी था.
रेलवे ट्रैक पर मिली लाश इसी बीच पूरामुफ्ती इलाके में रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात लाश मिली. लाश टुकड़ों में बंटी हुई थी. कुल आठ हिस्सों में. मगर कोई पहचान नहीं कर पाया कि वह लाश रणधीर यादव की थी. पुलिस ने अपनी कानूनी औपचारिकता निभाई और 72 घंटे बाद उस लाश का अंतिम संस्कार कर दिया. कौन जानता था कि यह वही लापता नेता था, जिसकी तलाश पूरी पुलिस कर रही थी.
टुकड़ों में बंटी लाश पुलिस ने आशंका जताई कि उस शख्स को पहले गला घोंटकर मारा गया और फिर उसकी लाश को रेलवे ट्रैक पर फेंका गया. ताकि यह मामला कत्ल का नहीं बल्कि सुसाइड का लगे. रात में कई ट्रेन लाश के ऊपर से गुजरती रहीं. इसलिए माना जा रहा है कि कई बार ट्रेन के नीचे आने की वजह से उस मुर्दा जिस्म के कई टुकड़े हो गए.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








