
दोषी साबित होने तक हर कोई निर्दोष होता है, कनाडा के आरोपों पर पूर्व भारतीय राजनयिक विकास स्वरूप
AajTak
ट्रूडो ने ब्रिटिश कोलंबिया में 18 जून को खालिस्तानी अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों की 'संभावित' संलिप्तता का आरोप लगाया है जिससे कनाडा और भारत के बीच कूटनीतिक विवाद शुरू हो गया है. भारत ने 2020 में निज्जर को आतंकवादी घोषित किया था.
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की 'लापरवाही भरी कार्रवाइयों' की आलोचना करते हुए पूर्व भारतीय राजनयिक विकास स्वरूप ने ओटावा से विवाद को कम करने और सच्चाई को सामने लाने के लिए कदम उठाने को कहा. मौजूदा समय में सिख अलगाववादी की हत्या मामले पर भारत के साथ कनाडा का गहराता राजनयिक विवाद सुर्ख़ियों में है.
वर्ष 2017 से 2019 तक कनाडा में भारत के उच्चायुक्त रहे स्वरूप ने भी भारत सरकार के आरोपों को दोहराया कि ओटावा हिंसक सिख अलगाववादियों के साथ बहुत अधिक समझौता कर रहा है. उन्होंने कहा कि कनाडा को इसे लेकर 'खेद' होगा. स्वरूप ने कनाडाई सरकार को यह भी याद दिलाया कि 'दोषी साबित होने तक हर कोई निर्दोष है और कानून को अपना काम करने दें.'
ट्रूडो ने ब्रिटिश कोलंबिया में 18 जून को खालिस्तानी अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों की 'संभावित' संलिप्तता का आरोप लगाया है जिससे कनाडा और भारत के बीच कूटनीतिक विवाद शुरू हो गया है. भारत ने 2020 में निज्जर को आतंकवादी घोषित किया था.
भारत ने इन आरोपों को बेतुका और प्रेरित कहकर आक्रामक रूप से खारिज कर दिया और इस मामले में कनाडा द्वारा एक भारतीय अधिकारी को निष्कासित किए जाने के बदले में एक वरिष्ठ कनाडाई राजनयिक को निष्कासित कर दिया.
'कैलगरी हेराल्ड' अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, स्वरूप ने निज्जर की हत्या में नयी दिल्ली के शामिल होने का आरोप लगाने के लिए प्रधानमंत्री ट्रूडो की आलोचना की. स्वरूप ने फेयरमोंट बैंफ के एक सभागार में आयोजित ‘ग्लोबल बिजनेस फोरम’ में कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि कनाडाई सरकार ने ऐसा क्यों किया.’’
बैंफ कनाडा के अलबर्टा प्रांत में एक शहर है. पूर्व राजनयिक ने कहा, 'जो आरोप लगाए गए हैं, मैं उन्हें खारिज करता हूं. सच्चाई को सार्वजनिक रूप से सामने आने दीजिए.'

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










