
'बांग्लादेश धीरे-धीरे पाकिस्तान बनता जा रहा...', शेख हसीना की पार्टी के नेताओं का बड़ा दावा
AajTak
बांग्लादेश का छात्र नेता उस्मान हादी जुलाई 2024 के विद्रोह में प्रमुख भूमिका निभाने के बाद चर्चा में आए था. इस साल अगस्त महीने में शेख हसीना सरकार का तख्तापलट हुआ था.
बांग्लादेश में उथल-पुथल का दौर जारी है. राजनीतिक अस्थिरता के बीच अराजकता जैसी स्थिति बनी हुई है. इस बीच बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देश की मौजूदा स्थिति पर खुलकर बात की.
अवामी लीग के नेताओं का कहना है कि अगस्त 2024 में शेख हसीना के तख्तापलट के बाद से पार्टी के कई नेता देश के अलग-अलग हिस्सों में छिपकर रहने को मजबूर है. उनका कहना है कि उनके सामने जान का खतरा बना हुआ है. इन नेताओं ने देश के भविष्य को लेकर भी चिंता जाहिर की.
उन्होंने बताया कि कई नेताओं पर हमले किए गए. उनके परिवार वालों पर हमले किए गए. देश की मौजूदा स्थिति ऐसी है कि वे राजनीतिक कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं ले सकते.
अवामी लीग के कार्यकर्ताओं का कहना है कि शेख हसीना ने जिन कट्टरपंथी तत्वों को काबू में रखा था. अब वे तेजी से सिर उठा रहे हैं. नेताओं का कहना है कि उनकी जिंदगी खतरे में हैं. भीड़ उन पर कभी भी हमला कर सकती है. उनका आरोप है कि बांग्लादेश में भ्रष्टाचार बेकाबू होता जा रहा है और कट्टरपंथी तत्वों का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है. वहीं, अवामी लीग के नेताओं का कहना है कि बांग्लादेश धीरे-धीरे पाकिस्तान की राह पर बढ़ता जा रहा है.
बता दें कि शेख हसीना के कट्टर विरोधी छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी को 12 दिसंबर को सिर में गोली मारी गई थी. गंभीर हालत में उसे सिंगापुर एयरलिफ्ट किया गया था, जहां एक हफ्ते बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. हादी की मौत की खबर सामने आते ही बांग्लादेश के कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए थे.
इस दौरान भड़की हिंसा में अवामी लीग को दफ्तर को भी निशाना बनाया गया और भारत में शरण लिए पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को बांग्लादेश को सौंपने की मांग की. हादी को 2024 में शेख हसीना सरकार के खिलाफ हुए आंदोलन का बड़ा चेहरा माना जाता था. उसकी मौत ने सत्ता विरोधी और कट्टरपंथी ताकतों को एक नया मुद्दा दे दिया है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.








