
देसी कंपनी Wobble ने लॉन्च किया दमदार स्मार्टफोन, मिलेगा 50MP का फ्रंट कैमरा
AajTak
Wobble 1 price in India: देसी कंपनी Wobble ने भारतीय बाजार में अपना पहला स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. कंपनी का नया फोन दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ अफोर्डेबल प्राइस पर आता है. स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर दिया गया है. फोन 50MP के फ्रंट और रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है. आइए जानते हैं इस फोन की खास बातें.
Wobble 1 भारत में लॉन्च हो गया है. ये देसी कंपनी Indkal के अपने ब्रांड Wobble का पहला फोन है. ये फोन 12 दिसंबर से सेल पर आएगा. कंपनी ने इस फोन को दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ कंपटीटिव प्राइस पर लॉन्च किया है. स्मार्टफोन Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा.
ब्रांड के लेटेस्ट फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसका प्राइमरी लेंस 50MP का है. स्मार्टफोन USB Type-C पोर्ट के साथ आता है. इसमें 3.5mm हेडफोन जैक मिलता है. आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और दूसरी खास बातें.
Wobble 1 की कीमत 22 हजार रुपये है. इस कीमत पर स्मार्टफोन का 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा. ये फोन 8GB RAM + 256GB स्टोरेज और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन में भी उपलब्ध होगा. हालांकि, कंपनी ने इन वेरिएंट्स की कीमत का खुलासा नहीं किया है.
यह भी पढ़ें: Exclusive: चीनी कंपनियों को टक्कर देने आ रहा स्वदेशी मोबाइल ब्रांड Wobble, सस्ते में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स
22 नवंबर को कंपनी आधिकारिक रूप से इस स्मार्टफोन के सभी वेरिएंट्स की कीमत का खुलासा करेगी. Wobble One को आप तीन कलर ऑप्शन- मिथिक वॉइट, एक्लिप्स ब्लैक और ऑडेसी ब्लू में खरीद सकते हैं. स्मार्टफोन ऐमेजॉन पर उपलब्ध होगा.
Wobble 1 में 6.67-inch का Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है. ये फोन Android 15 के साथ आता है. स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7400 के साथ आता है. हैंडसेट 12GB RAM और 256GB तक स्टोरेज के साथ आता है.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












