
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 15 हजार से अधिक नए केस, एक्टिव मामले 92 हजार के करीब
AajTak
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमण के 15 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं. कोरोना के नए मामलों के सामने आने के बाद एक्टिस केसों की संख्या 92 हजार के करीब पहुंच गई है. हालांकि कोरोना के नए केसों की संख्या कल के मुकाबले कुछ कम रही है.
देश में पिछले 24 घंटें में कोरोना की रफ्तार ने एक बार फिर टेंशन बढ़ा दी है. पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमण के 15 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं. देश में कोरोना की सुपर स्पीड के बीच एक्टिव केस की तादाद भी बढ़ती जा रही है. कोरोना के नए मामलों में आई तेजी के साथ ही देश में एक्टिव केस की तादाद भी बढ़कर 92 हजार के और करीब पहुंच गई है.
देश में पिछले 24 घंटों में 15 हजार 940 नए मामले दर्ज किए गए हैं जो कल की तुलना में 8.1% कम हैं. जिन पांच राज्यों में कोरोना के केस दर्ज किए गए हैं, उनमें 4 हजार 205 मामले महाराष्ट्र से हैं. इसके बाद केरल में 3 हजार 981 मामले, दिल्ली में 1 हजार 447 मामले, तमिलनाडु में 1 हजार 359 मामले और कर्नाटक में 816 मामले सामने आए हैं. देश में मिले कुल नए मामलों में से 74.08% नए मामले इन पांच राज्यों से सामने आए हैं. कोरोना के नए केस मिलने के बाद देश में अब तक मिले संक्रमितों की संख्या 4 करोड़ 33 लाख 78 हजार 234 हो गई है.
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 20 मरीजों की मौत
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 20 मरीजों की मौत हुई है, जिससे कोरोना संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5 लाख 24 हजार 974 हो गई है. उधर, देश में कोरोना का रिकवरी रेट अब 98.58 फीसदी हो गया है. पिछले 24 घंटों में कुल 12 हजार 425 मरीज ठीक हुए हैं. अब तक देश भर में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 4 करोड़ 27 लाख 61 हजार 481 हो गई है.
देश में कोरोना के 91 हजार से अधिक एक्टिव केस
देश में कोरोना के नए मरीजों के मिलने के बाद एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 91 हजार 779 हो गई है. पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों में 3,495 का इजाफा हुआ है. उधर, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना की 15 लाख 73 हजार 341 खुराकें दी गईं हैं. वहीं, पिछले 24 घंटों में कुल 3,63,103 नमूनों की जांच की गई.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








