
देश में पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 3,26,098 नए मामले, दिल्ली में राहत, ये राज्य टॉप पर
AajTak
कोरोना वायरस की दूसरी लहर में पिछले कुछ दिनों से नए केसों की संख्या कम और बढ़ती नजर आ रही है. पिछले 24 घंटों में आए संक्रमण के नए मामले बीते दिन की अपेक्षा कम है, वहीं कोरोना संक्रमण की वजह से हुई मौतों की संख्या में भी मामूली कमी आई है.
देश में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 326098 नए मामले सामने आए हैं, वहीं पिछले 24 घंटों में संक्रमण की वजह से 3890 लोगों ने अपनी जान गंवाई है. ये आंकड़ा बीते दिन से मामूली रूप से कम हुआ है. वहीं संक्रमण के मामलों में देश में कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश टॉप फाइव में शामिल हैं. वहीं अकेले कर्नाटक की बात करें, तो कुल केसों में से नए केस 12.81% यहां से हैं. कर्नाटक में सर्वाधिक नए मामले कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 41 हजार 779 नए मामले सामने आए हैं, वहीं महाराष्ट्र में 39923 कोरोना संक्रमण के नए मामले देखने को मिले. केरल में नए केसों की संख्या 34 हजार 694, तमिलनाडु में 31 हजार 892 और आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 22 हजार 18 नए मामले सामने आए हैं. इन पांच राज्यों की बात करें, तो 52.22% नए केस यहां से आ रहे हैं. वहीं अकेले कर्नाटक से 12.81% कोरोना संक्रमण के नए मामले आए हैं.
मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.









