
देश में थम रही कोरोना की रफ्तार, सक्रिय मामलों में आई कमी, जानिए राज्यों का हाल
AajTak
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 70813 टेस्ट हुए हैं. इस दौरान कोरोना के 623 नए मामले दर्ज किए गए हैं. बीते 24 घंटे में राजधानी में कोरोना के चलते 62 मरीजों की मौत हुई है.
देश में कोरोना वायरस के नए मामलों की रफ्तार अब थमने लगी है. देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस के नए मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 531 जिलों में अप्रैल 28 से चार मई तक रोजाना 100 से ज्यादा मामले दर्ज किए जा रहे थे. 10 मई के बाद से सक्रिय मामलों में 18 लाख से ज्यादा की कमी देखी गई है. पिछले तीन सप्ताह में भारत में कोरोना टेस्टिंग तेजी से बढ़ाई गई है लेकिन इस दौरान भी संक्रमण दर में कमी देखी गई है. भारत में संक्रमण दर 8.31 प्रतिशत है. भारत में अब डेली पॉजिटिविटी रेट 6.62 प्रतिशत है. यह अप्रैल 21 के बाद से न्यूनतम है. दिल्ली में 623 नए मामले राज्यवार आंकड़ों की बात करें तो दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 70813 टेस्ट हुए हैं. इस दौरान कोरोना के 623 नए मामले दर्ज किए गए हैं. बीते 24 घंटे में राजधानी में कोरोना के चलते 62 मरीजों की मौत हुई है. इस दौरान 1423 लोग ठीक हुए हैं. दिल्ली में संक्रमण दर घटकर 0.88% हो गई है. दिल्ली में फिलहाल कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 10178 है. यहां 4888 मरीज होम आइसोलेशन में हैं.
आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.










