
देश में कोरोना ने फिर बढ़ाई टेंशन? 6 राज्यों में केस बढ़ने पर केंद्र ने दिए निर्देश
AajTak
कोविड -19 केसों में बढ़ोतरी के बीच केंद्र सरकार ने 6 राज्यों को पत्र लिखा है. स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने पत्र में इन राज्यों को कोविड-19 की स्थिति पर खास ऐहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं. सरकार ने कोरोना की जांच बढ़ाने और बीमारी के त्वरित और प्रभावी प्रबंधन के लिए जरूरी उपायों पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी है. पत्र में कहा है कि कुछ राज्य ऐसे हैं, जहां संक्रमण के ज्यादा केसों की संख्या रिपोर्ट की जा रही है.
Covid-19: देश में एक बार फिर कोरोनावायरस ने सरकार की टेंशन बढ़ा दी है. यही वजह है कि केंद्र सरकार ने देश के 6 राज्यों को खासतौर पर एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं. सरकार ने इन राज्यों में कोरोना टेस्टिंग और ट्रैकिंग पर नजर रखने के लिए कहा है. इसके साथ ही वैक्सीनेशन में भी पांच गुना तेजी जाने के लिए कहा है. सरकार ने कोविड-19 की स्थिति की जांच करने और बीमारी के त्वरित और प्रभावी प्रबंधन करने के लिए कहा है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में कोरोना के लगातार मरीज बढ़ने की सूचना आ रही है. ऐसे में इन छह राज्यों की सरकार को पत्र लिखा है और कोरोना को लेकर मरीजों के टेस्ट, ट्रैक, इलाज और वैक्सीनेशन में पांच गुना तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. सरकार की तरफ से बताया गया कि इन राज्यों में कोरोना केसों में बढ़ोतरी देखी जा रही है.
कुछ हफ्ते से केसों में बढ़ोतरी
स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को कड़ी निगरानी रखने के लिए कहा और उल्लेख किया कि देश में पिछले कुछ महीनों के दौरान COVID-19 के केसों की संख्या में जबरदस्त गिरावट देखी गई है. हालांकि, पिछले कुछ हफ्तों से देश के कुछ हिस्सों में विशेष रूप से केसों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. 8 मार्च को समाप्त सप्ताह में कुल 2,082 केस दर्ज किए गए हैं और 15 मार्च को समाप्त सप्ताह में यह आंकड़ा बढ़कर 3,264 हो गया है.
महाराष्ट्र में बुधवार को 176 नए केस मिले थे
बता दें कि भारत में कोरोना के केस पिछले कुछ समय से कम हुए थे कि फिर से कोविड-19 के मामलों की संख्या में इजाफा देखने मिल रहा है. खासकर महाराष्ट्र में तो ऐसा ही दिख रहा है. स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि महाराष्ट्र में बुधवार को 176 नए कोरोना वायरस मामले दर्ज किए गए, जो एक दिन पहले 155 थे. हालांकि, संक्रमण से जुड़ी कोई नई मौत दर्ज नहीं की गई थी. विभाग ने एक बुलेटिन में कहा कि इसके साथ, राज्य का COVID-19 टैली बढ़कर 81,38,829 हो गया, जबकि मरने वालों की संख्या 1,48,426 रही. मंगलवार को, राज्य में 155 मामले दर्ज किए गए थे और दो मौतें वायरल संक्रमण से जुड़ी थीं. राज्य की कोरोना वायरस रिकवरी दर 98.17 प्रतिशत थी, जबकि मृत्यु दर 1.82 प्रतिशत थी.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










