Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • Singapore
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
    • Singapore
      • CNA
      • The Straits Times
      • Lianhe Zaobao
'देश मुश्किल दौर से गुजर रहा, तब कोर्ट में ऐसी कहानियां...', रोहिंग्याओं के निर्वासन पर सुप्रीम कोर्ट की याचिकाकर्ता को फटकार

'देश मुश्किल दौर से गुजर रहा, तब कोर्ट में ऐसी कहानियां...', रोहिंग्याओं के निर्वासन पर सुप्रीम कोर्ट की याचिकाकर्ता को फटकार

AajTak
Friday, May 16, 2025 11:09:27 AM UTC

सुप्रीम कोर्ट ने 43 रोहिंग्या शरणार्थियों को वापस भेजने और उन्हें समुद्र में छोड़ देने के आरोपों को लेकर दाखिल एक याचिका खारिज कर दी. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हर दिन आप कोई नई कहानी लेकर आते हैं, इसका आधार क्या है? हमें रिकॉर्ड पर कोई साक्ष्य दिखाइए. हमने इसे पढ़ा है ये एक बहुत ही खूबसूरती से गढ़ी गई और तैयार की गई कहानी है.

सुप्रीम कोर्ट ने 43 रोहिंग्या शरणार्थियों को वापस भेजने और उन्हें समुद्र में छोड़ देने के आरोपों को लेकर दाखिल एक याचिका खारिज कर दी. साथ ही याचिकाकर्ता को फटकार लगाई है. अदालत ने कहा कि जब देश मुश्किल हालात से गुजर रहा है, तब इस तरह की 'कल्पनात्मक कहानियां' अदालत में लाई जा रही हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हर दिन आप कोई नई कहानी लेकर आते हैं, इसका आधार क्या है? हमें रिकॉर्ड पर कोई साक्ष्य दिखाइए. हमने इसे पढ़ा है ये एक बहुत ही खूबसूरती से गढ़ी गई और तैयार की गई कहानी है.

जब याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि यह कहानी नहीं, बल्कि सच्चाई है कि लोगों को हिरासत में लेकर समुद्र में छोड़ा गया, तो अदालत ने सख्त लहजे में कहा कि इस देश में सबूतों का एक तय कानून है. हमें बताइए ये जानकारी कहां से आई है और कौन इसकी पुष्टि करेगा? जब तक कोई व्यक्ति खुद वहां मौजूद होकर देख न रहा हो, कौन बता सकता है कि वास्तव में क्या हुआ?

सीनियर एडवोकेट कॉलिन गोंसाल्विस ने बताया कि याचिकाकर्ता दिल्ली में है और उसके भाई को निर्वासित किया गया है. उसे फोन पर सूचना मिली है, जिसका नंबर सरकार से सत्यापित कराया जा सकता है. इस पर सर्वोच्च अदालत ने सलाह दी कि अगर आप वाकई इन गरीब लोगों की मदद करना चाहते हैं, तो पहले कोई ठोस जानकारी जुटाइए और फिर हमारे सामने रखिए.

एडवोकेट गोंसाल्विस ने कोर्ट से अनुरोध किया कि रोहिंग्या शरणार्थियों के निर्वासन पर रोक लगाई जाए, नहीं तो और भी लोग ऐसे हालात से जूझेंगे. उन्होंने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के एक फैसले का हवाला दिया, लेकिन कोर्ट ने याद दिलाया कि वह पहले भी उस मामले का ज़िक्र कर चुके हैं.

एक अन्य मामले का हवाला देते हुए कोर्ट ने पूछा कि क्या इस केस में सरकार की ओर से कोई ऐसा वादा किया गया है, जैसा चकमा शरणार्थियों के मामले में किया गया था? जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि  वहां तो गृह मंत्रालय ने लिखित में नागरिकता देने की बात कही थी, लेकिन इस मामले में ऐसा कोई वादा नहीं किया है. सरकार ने कब कहा कि शरणार्थियों के एक खास वर्ग को मदद मिलेगी? ये गंभीर सवाल है कि क्या वे शरणार्थी हैं. इस पर गोंसाल्विस ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी संस्था (UNHCR) ने इन लोगों को आधिकारिक शरणार्थी कार्ड दिए हैं, इसलिए उन्हें सिर्फ प्रवासी नहीं कहा जा सकता.

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
अली लारिजानी की मौत के बाद कौन करेगा ईरान की अगुवाई? देखें 9 बज गए

इजरायल ने तेहरान पर एक हमले में ईरान के सुरक्षा प्रमुख परिषद अली लारिजानी को मौत के घात उतार दिया. लारिजानी की मौत से ईरान को बड़ा झटा लगा है. इस हमले में ईरान के कमांडर गुलामरजा सुलेमानी की भी मौत हो गई है. अब सवाल ये है कि सभी फ्रंट लीडर्स के मारे जाने के बाद ईरान की अगुवाई अब कौन करेगा.

खार्ग आइलैंड, होर्मुज और अमेरिका की फांस... क्यों दोस्तों को भी नहीं समझा पा रहे ट्रंप?

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट पर संकट गहराया गया है. क्यों अमेरिका को नाटो देशों से मदद मांगनी पड़ी, क्यों दुनिया के 20% तेल की सप्लाई खतरे में है और कैसे पूरी दुनिया पर पड़ सकती है महंगाई की मार? जानिए पूरी कहानी.

गुजरात विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षित निकाले गए विधायक और स्टाफ

बजट सत्र के दौरान गुजरात विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली. इस दौरान सदन में विधायक और स्टाफ मौजूद थे. बम धमकी के बाद प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पूरे विधानसभा सदन को खाली करवा लिया गया.

क्या मुनीर की सेना चूक गई अपना टारगेट? 6 स्ट्राइक, कैंप फीनिक्स से कई KM दूर अस्पताल, लेकिन...

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

गोवा में AAP का अनोखा दांव! केजरीवाल ने फिल्म के जरिए दिया आरोपों का जवाब

अरविंद केजरीवाल के साथ आम आदमी पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने एक डॉक्यूमेंट्री देखी. इसमें पार्टी नेताओं को मुकदमों में फंसाकर जेल भेजने की साजिश दिखाई गई. पार्टी इस संदेश को गोवा की स्थानीय भाषा कोंकणी में हर कस्बे और मोहल्ले तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है.

पहले LPG संकट और अब बिजली... नैनीताल के 80 हजार लोग हो रहे परेशान

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 18 मार्च 2026 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

अली लारीजानी को मारने पर इजरायल के दावे में कितना दम? देखें बुलेटिन

तेहरान के एक सेफ हाउस पर हुए घातक हमले में ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी की मौत हो गई है, और अब ईरान ने इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि कर दी है. लारीजानी ने खतरनाक प्रॉक्सी नेटवर्क समेत हिजबुल्लाह से लेकर हूतियों कर को पाल-पोस कर बड़ा किया था.

शादी-तलाक और संपत्ति की वसीयत के नियम एक जैसे होंगे... गुजरात में आ रहे UCC बिल को 5 points में समझें

गुजरात में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करने की तैयारियां तेज हो गई हैं. स्पेशल कमिटी ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को अंतिम रिपोर्ट सौंप दी है. राज्य सरकार बजट सत्र में इस बिल को विधानसभा में पेश कर सकती है.

मोजतबा खामेनेई को लेकर ईरान-इजरायल के क्या है दावे? देखें मुंबई मेट्रो

अली खामेनेई की मौत के बाद जब से मोजतबा खामेनेई ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने है, तब से उन्होनें दुनिया को अपनी झलक नहीं दिखाई है. जहां इजरायल का दावा है कि उन्होनें मोजतबा को मार गिराया गया है, तो वहीं ईरान कह रहे है मोजतबा ने ईरान की कमान संभाल ली है. कुछ का दावा ये भी है कि मोजतबा रूस में है.

इजरायली हमले के वक्त बेटी के घर पर थे लारिजानी, बेटे और बॉडीगार्ड की भी मौत

इजरायली हमले में ईरान के सीनियर और कद्दावर नेता अली लारिजानी की मौत हो गई है. लारिजानी की हत्या तेहरान के उत्तर-पूर्व में स्थित परदिस में हुई. वे हमले के वक्त अपनी बेटी के घर पर थे. इस अटैक में लारिजानी के बेटे मोर्तजा लारिजानी और बॉडीगार्ड की भी मौत हो गई.

दिल्ली के रूप नगर में बड़ा हादसा: 33 साल पुराना लोहे का पुल ढहने से एक महिला की मौत, 48 घंटे में मांगी गई रिपोर्ट

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.

फांसी के फंदे पर झूला नामी कॉलेज का AI स्टूडेंट, मौत से पहले मोबाइल किया फॉर्मेट

पुणे से एक दर्दनाक और सोचने के लिए मजबूर कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां 19 वर्षीय एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी. सबसे बड़ी बात युवक ने सुसाइड से पहले अपना फोन भी फॉर्मेट कर दिया था.

'बहुत से फिर आएंगे..', राज्यसभा में सेवानिवृत्त मेंबर्स की विदाई पर बोले खड़गे

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

पठानकोट में बछड़े से क्रूरता, ट्रैक्टर से बांधकर घसीटा... हिंदू संगठनों में आक्रोश

पंजाब के पठानकोट से एक पशु क्रूरता का मामला सामने आया है. जहां एक युवक ने एक गाय के बछड़े को ट्रैक्टर से बांधकर घसीट दिया. वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठन आक्रोशित हो गए हैं.

परदेस में ईद मनाने को मजबूर हिंदुस्तानी...टिकट महंगा, जॉब खोने का खतरा और बेबसी का आलम

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

'मैं शायर नहीं, ये प्रतापगढ़ी का काम' राज्यसभा में बोले PM मोदी, खड़गे की डिमांड पर सुनाई शायरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में कार्यकाल पूरा कर रहे 59 सदस्यों की विदाई के मौके पर एक-एक सदस्य के योगदान की तारीफ की. उन्होंने कहा कि राजनीति में कोई फुलस्टॉप नहीं होता. पीएम ने रामदास अठावले की चुटकी भी ली.

प्रेग्नेंट यूट्यूबर को पति ने दी दर्दनाक मौत, गला दबाकर चेहरे पर किए कई वार

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.

5000 पाउंड का वो बम... जिससे ईरानी 'होर्मुज डेंजर' मिटाने पर तुला अमेरिका, जानिए कितना पावरफुल

CENTCOM ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास ईरान की हार्डेंड एंटी-शिप मिसाइल साइट्स पर हमला किया. इसमें 5000 पाउंड वजन का बंकर बस्टर बम GBU-72 इस्तेमाल करने की खबर आ रही है. इस स्टोरी में एक वीडियो है जो इसके छोटे वर्जन के टेस्ट का है. उसे देखकर आपको इस बम की ताकत का अंदाजा लग जाएगा.

अली लारिजानी की मौत के बाद इजरायल का अगला निशाना किसपर? देखें आज सुबह

युद्ध के बीच यूंं ईरान के सर्वोच्च सुरक्षा सेना के परिषद अली लारिजानी का मारा जाना इजरायल के लिए एक बड़ा झटका है. अब सवाल ये उठता है कि लारिजानी के बाद अब ईरान को कौन संभालेगा. इजरायल एक-एक कर ईरान के सारे टॉप कमांडर्स को ढेर कर रहा है. अब देखना ये होगा कि इजरायल के अगले निशाने पर कौन है.

बिजली के खंभे से टकराई स्कूटर, MBBS के 3 छात्रों की दर्दनाक मौत

कोझिकोड में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां बिजली के खंभे में टकराने से एमबीबीएस के तीन छात्रों की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

'टिकट कैंसिल हो गया, अब घर में नहीं मनेगी ईद...', मिडिल ईस्ट की जंग में फंसे भारतीयों का दर्द

ईरान-इजरायल की जंग ने कई देशों को बुरी तरह से प्रभावित किया है. विदेश में रहने वाले लाखों भारतीयों की ईद इस बार हर साल की तरह नहीं है. क्योंकि जंग की वजह से आसमान छूते हवाई किराए ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया है.

Traffic Advisory: नवरात्रि में दिल्ली के ये रास्ते रहेंगे प्रभावित, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

बेटी ने 4 साल पहले की थी लव मैरिज, पिता नाराज थे... अब विवाद में दामाद की पीट-पीटकर की हत्या

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

दिल्ली: 5 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों सहित 7 लोगों की जलकर मौत

दिल्ली के पालम में एक बिल्डिंग की बेसमेंट आग लग गई, जिससे बड़ा हादसा हो गया. इमारत के अंदर कपड़ों और कॉस्मेटिक्स के कई स्टोर मौजूद हैं.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us