
देश छोड़ा, पहचान बदली और किया फर्जीवाड़ा... बन्ना शेख उर्फ रिया बर्डे भारत में एडल्ट स्टार कैसे बनी?
AajTak
बांग्लादेश की बन्ना शेख (Banna sheikh aka Riya Barde) भारत आकर रिया बर्डे हो गई. रिया ने परिवार के साथ बांग्लादेश से लेकर भारत में एडल्ट इंडस्ट्री तक का सफर तय किया. रिया पर आरोप है कि उसने न केवल अपनी पहचान बदली, बल्कि भारतीय दस्तावेजों के सहारे यहां रहने की कोशिश की.
बांग्लादेश (Bangladesh) से अवैध घुसपैठ कर भारत आकर रहने वाली बन्ना शेख (Banna Sheikh) अब एडल्ट फिल्मों की दुनिया में रिया बर्डे (Riya Barde) के नाम से मशहूर है. रिया ने फर्जी दस्तावेजों और बदली पहचान के जरिए अपनी जगह बनाई. कैसे एक बांग्लादेशी लड़की ने बॉर्डर पार कर इंडियन आइडेंटिटी हासिल की और एडल्ट फिल्मों में नाम कमाया, यह कहानी बेहद चौंकाने वाली है.
बांग्लादेश से अवैध तरीके से घुसपैठ कर भारत आने वाली बन्ना शेख उर्फ रिया बर्डे की कहानी किसी फिल्मी प्लॉट से कम नहीं है. फर्जी दस्तावेजों से भारतीय पहचान हासिल करने के बाद रिया ने एडल्ट फिल्मों में कदम रखा और भारतीय नागरिक बन गई. यह मामला तब उजागर हुआ, जब पुलिस ने उसे फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया.
घुसपैठ से लेकर पहचान बदलने तक की कहानी
रिया का असली नाम बन्ना शेख था. बांग्लादेश से घुसपैठ कर भारत आने के बाद उसकी मां अंजली बर्डे (रूबी शेख) ने महाराष्ट्र के अमरावती निवासी अरविंद बर्डे से शादी कर ली और अपने परिवार के लिए फर्जी भारतीय दस्तावेज बनवा लिए. इसके बाद इस परिवार ने अपनी पहचान बदलकर भारत में रहने का रास्ता निकाल लिया.
फर्जी दस्तावेजों से रिया बनी भारतीय

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









