
'देश को तोड़ने की साजिश चल रही...', उपराष्ट्रपति धनखड़ ने आम लोगों से की ये अपील
AajTak
उपराष्ट्रपति जगदीप ने राजस्थान के जयपुर में बुधवार को एक बड़ा दिया है. उन्होंने कहा, 'देश और देश के बाहर कुछ ताकतें हैं जो भारत की प्रगति को पचा नहीं पा रही हैं. देश को तोड़ने, देश को बांटने और इसकी संस्थाओं का अपमान करने का सुनियोजित प्रयास चल रहा है.'
उपराष्ट्रपति जगदीप ने राजस्थान के जयपुर में बुधवार को एक बड़ा दिया है. उन्होंने कहा, 'देश और देश के बाहर कुछ ताकतें हैं जो भारत की प्रगति को पचा नहीं पा रही हैं. देश को तोड़ने, देश को बांटने और इसकी संस्थाओं का अपमान करने का सुनियोजित प्रयास चल रहा है.' उन्होंने कहा कि हमें एकजुट होकर हर राष्ट्र-विरोधी ताकतों को बेअसर करना होगा. देश के आम लोगों को इसे रोकने के लिए एक साथ प्रयास करना होगा.
उधर, विपक्षी इंडिया ब्लॉक के सदस्यों ने उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के पदेन सभापति जगदीप धनखड़ को पद से हटाने के लिए राज्यसभा में अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है.
विपक्षी सांसदों ने आरोप लगाया है कि राज्यसभा के सभापति किस तरह से उनके खिलाफ पक्षपातपूर्ण तरीके से काम कर रहे हैं. नेताओं ने दावा किया, "कई मौकों पर, जब भी विपक्षी सदस्यों ने सदन के कामकाज पर आपत्ति जताई, तो उन्होंने उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की"
यह भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के खिलाफ विपक्ष ने महाभियोग प्रस्ताव क्या बे-मन से लाया? |Opinion
विपक्षी दलों के सांसदों ने दावा किया, "जगदीप धनखड़ विपक्षी सांसदों के भाषण में बाधा डाल रहे हैं, अपनी इच्छा के मुताबिक विशेषाधिकार प्रस्ताव ला रहे हैं. उन्होंने खुद दावा किया था कि वे आरएसएस के एकलव्य हैं और बताया था कि वे इस सर्वोच्च कुर्सी पर बैठे होने के बावजूद जिंदगी इस संगठन का हिस्सा रहे हैं." विपक्ष ने आगे कहा, "यह उनके लिए अनुचित है. वे सरकार के प्रवक्ता की तरह काम कर रहे हैं. उन्होंने विपक्षी नेताओं के बयानों की भी आलोचना की, जो उच्च सदन का हिस्सा भी हैं."
वहीं, सदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू विपक्ष पर जमकर बरसे. संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि आज बहुत दुख के साथ खड़ा हो रहा हूं. भारतीय लोकतंत्र में 72 साल बाद एक किसान का बेटा उपराष्ट्रपति पद पर पहुंचकर देश सेवा करने का काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति ने किस तरह से सदन की गरिमा को रखा है, यह पूरे देश ने देखा है.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








