
देश के बड़े जलाशयों में बढ़ा जल स्तर लेकिन पिछले साल से बुरी है स्थिति, जल आयोग ने दी जानकारी
AajTak
उत्तरी क्षेत्र, जिसमें हिमाचल प्रदेश, पंजाब और राजस्थान शामिल हैं, बड़ी कमी का सामना कर रहा है. मॉनिटर किए गए 10 जलाशयों की कुल भंडारण क्षमता 19.663 बीसीएम है, जबकि वर्तमान भंडारण 5.979 बीसीएम (क्षमता का 30 प्रतिशत) है. यह पिछले वर्ष के 63 प्रतिशत और सामान्य भंडारण स्तर 35 प्रतिशत से काफी कम है.
देश के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश के बीच 150 मुख्य जलाशयों में जल स्तर अब बढ़कर कुल भंडारण क्षमता का 26 प्रतिशत हो गया है. हालांकि यह पिछले साल की समान अवधि की तुलना में अभी भी कम है. आधिकारिक आंकड़ों में इसकी जानकारी दी गई है.
पिछले हफ्ते जल स्तर 22 फीसदी पर था. वर्तमान लाइव स्टोरेज 46.311 बिलियन क्यूबिक मीटर (बीसीएम) है, जो इन जलाशयों की कुल भंडारण क्षमता का 26 प्रतिशत है. केंद्रीय जल आयोग (CWC) के शुक्रवार के बुलेटिन के अनुसार, पिछले साल की समान अवधि की तुलना में यह एक बड़ी गिरावट है, जब लाइव स्टोरेज 58.864 बीसीएम था. जिन जलाशयों की निगरानी की जा रही है, उनकी संयुक्त कुल भंडारण क्षमता 178.784 बीसीएम है, जो देश में कुल अनुमानित भंडारण क्षमता का 69.35 प्रतिशत है.
भारी कमी का सामना कर रहा देश का उत्तरी हिस्सा
उत्तरी क्षेत्र, जिसमें हिमाचल प्रदेश, पंजाब और राजस्थान शामिल हैं, बड़ी कमी का सामना कर रहा है. मॉनिटर किए गए 10 जलाशयों की कुल भंडारण क्षमता 19.663 बीसीएम है, जबकि वर्तमान भंडारण 5.979 बीसीएम (क्षमता का 30 प्रतिशत) है. यह पिछले वर्ष के 63 प्रतिशत और सामान्य भंडारण स्तर 35 प्रतिशत से काफी कम है.
पूर्वी क्षेत्र, जिसमें असम, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, नागालैंड और बिहार शामिल हैं, में भी कमी देखी गई है. इस क्षेत्र के 23 जलाशयों की संयुक्त भंडारण क्षमता 20.430 बीसीएम है, वर्तमान भंडारण 4.132 बीसीएम (क्षमता का 20 प्रतिशत) है. पिछले वर्ष भंडारण 22 प्रतिशत था और सामान्य भंडारण स्तर 24 प्रतिशत था.
पिछले साल से काफी कम है भंडारण

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










