
देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली में बढ़ेगा पारा! जानें मौसम का हाल
AajTak
दिल्ली में आने वाले दिनों में तापमान चढ़ने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-NCR का अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक पहुंच सकता है. कल भी पारा 29 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. वहीं IMD ने देश के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है.
देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. आज भी तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.
अगले 7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ेगा.
वहीं, मौसम विभाग ने दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज-चमक, बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.यह भी पढ़ें: क्या बारिश बिगाड़ सकती है इंडिया-साउथ अफ्रीका का मैच?
23 फरवरी 2026 को ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल और तेलंगाना में बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है. इसके अलावा उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है.
जानें दिल्ली-NCR का मौसम
दिल्ली-NCR में 23 फरवरी 2026, सोमवार को आसमान साफ रहने की संभावना है. सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिल सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, कल अधिकतम तापमान 29°C से 31°C और न्यूनतम तापमान 13°C से 15°C के बीच रह सकता है.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









