
देश के एयरपोर्ट्स पर चेक-इन सिस्टम ठप, कई फ्लाइट्स लेट... थर्ड-पार्टी की गड़बड़ी आई सामने
AajTak
एयर इंडिया ने थर्ड पार्टी चेक-इन सिस्टम में आई गड़बड़ी की जानकारी एक्स पोस्ट के जरिए दी थी. इसमें बताया गया था कि देश के कई एयरपोर्ट्स पर ये समस्या आई. हालांकि इस समस्या को बाद में ठीक कर लिया गया.
देश के कई हवाई अड्डों पर मंगलवार को थर्ड-पार्टी सिस्टम में आई तकनीकी गड़बड़ी के कारण एयर इंडिया सहित कई एयरलाइनों के चेक-इन प्रभावित हुए, जिससे उड़ानों में देरी होने लगी. हालांकि कुछ समय बाद इस समस्या को दूर कर लिया गया. एयर इंडिया ने कहा कि सिस्टम को बहाल कर लिया गया है. स्थिति सामान्य होने तक कुछ फ्लाइट्स देरी से उड़ सकीं.
एयर इंडिया ने बयान में कहा, “थर्ड-पार्टी सिस्टम में आई तकनीकी बाधा के कारण विभिन्न हवाई अड्डों पर चेक-इन में दिक्कतें आई हैं, जिससे एयर इंडिया सहित कई एयरलाइनों के संचालन प्रभावित हुए हैं.”
एक अन्य एक्स पोस्ट में एयर इंडिया ने बताया कि समस्या को दूर कर लिया गया है.
फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार24 के अनुसार, दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डिपार्चर डिले इंडेक्स 4 के असामान्य स्तर पर दर्ज किया गया, जो भारी संख्या में उड़ानों में देरी और कैंसिलेशन का संकेत देता है.
एयर इंडिया ने अपने एक्स पोस्ट में जानकारी देते हुए कहा था, “हमारी एयरपोर्ट टीमें यात्रियों को सुचारु चेक-इन अनुभव देने के लिए लगातार काम कर रही हैं. सिस्टम धीरे-धीरे बहाल हो रहा है, लेकिन पूरी तरह सामान्य होने तक कुछ उड़ानों में विलंब जारी रह सकता है. हम यात्रियों से अनुरोध करते हैं कि वे अपनी उड़ान की स्थिति जांचते रहें.”
बता दें कि एक महीने पहले, दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण 800 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुई थीं और हजारों यात्री कई घंटों तक फंसे रहे थे.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






