
देश का मिजाज: NDA सरकार के कामकाज से कितने लोग खुश, क्या है सबसे बड़ा मुद्दा?
AajTak
आजतक ने मूड ऑफ द नेशन' ('देश का मिजाज') सर्वे किया है. जिसमें मोदी सरकार के कामकाज को लेकर लोगों से सवाल किए गए थे. लोगों से मोदी सरकार की सबसे बड़ी विफलता, वर्तमान में भारत के सामने सबसे बड़ी समस्या और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले मंत्री जैसे कई बड़े सवाल पूछे गए थे.
आजतक ने 'मूड ऑफ द नेशन' (देश का मिजाज) सर्वे किया है, जिसमें NDA सरकार के कामकाज को लेकर देश की जनता का मूड जानने का प्रयास किया गया है. जनवरी 2023 में किये गए इस सर्वे में लोगों ने हिस्सा लिया और कई ज्वलंत मुद्दों पर अपनी राय रखी. हमने लोगों से पूछा कि मोदी सरकार के ओवरऑल प्रदर्शन से आप कितने संतुष्ट हैं, NDA सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि के रूप में क्या देखते हैं और मोदी सरकार की सबसे बड़ी विफलता क्या है? जैसे कई बड़े सवाल सर्वे में किए गए. जानिए आजतक के इस सर्वे में क्या रहा देश का मिजाज और क्या है राय....
NDA सरकार का कामकाज को लोगों ने पसंद किया है. 67 प्रतिशत लोगों ने बहुत अच्छा और 11 प्रतिशत लोगों ने अच्छा बताया. जबकि 18 प्रतिशत लोगों ने खराब बताया है. लोगों ने कोरोना से लड़ाई में जीत को मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि माना है. 20 प्रतिशत लोगों ने कोरोना से निपटने में बड़ी सफलता बताया है. जबकि अनुच्छेद 370 हटाना को 14 प्रतिशत, राम मंदिर निर्माण को 11 प्रतिशत और जन कल्याण योजना को 8 प्रतिशत लोगों ने सफलता बताया है.
मोदी सरकार की सबसे बड़ी नाकामी?
वहीं, सबसे बड़ी नाकामी के सवाल पर 25 प्रतिशत लोगों ने महंगाई को बताया है. बेरोजगारी को 17%, कोविड-19 से निपटना 8%, आर्थिक विकास को 6% लोगों ने बताया है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






