
देशभर में 85 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल होने पर IndiGo ने मांगी माफी, बताई वजह
AajTak
इंडिगो ने तकनीकी खराबी, चालक दल की कमी और एयरपोर्ट पर भीड़ के कारण दो दिनों में 85 से अधिक फ्लाइटें रद्द कर दीं, जिससे इसकी वजह से देश के कई एयरपोर्टों पर हंगामा हो गया. हजारों यात्रियों को असुविधा हुई, जिसके बाद इंडिगो ने माफी मांगी और असुविधा के लिए खेद जताया और बताया कि नया FDTL नियम पायलटों की कमी का मुख्य कारण है.
भारत की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो ने टेक्निकल इश्यू (तकनीकी खराबी), चालक दल की कमी और एयरपोर्ट पर भीड़ समेत कई कारणों से दो दिन में 85 से ज्यादा फ्लाइटें अचानक रद्द कर दीं, जिससे दिल्ली, हैदराबाद, बेंगलुरु, मुंबई समेत कई एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई. हजारों यात्री घंटों तक एयरपोर्ट पर फंसे रहे, जिससे गुस्साए लोगों ने काउंटर पर हंगामा किया और सोशल मीडिया पर गुस्सा उतारा. हालांकि, इंडिगो ने आधिकारिक बयान जारी कर यात्रियों से माफी मांगी है.
इंडिगो ने हजारों यात्रियों को हुई असुविधा पर अधिकारिक बयान जारी कर यात्रियों से माफी मांगी है. एयरलाइन ने कहा, 'पिछले दो दिनों से हमारी पूरी नेटवर्क पर ऑपरेशंस बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. इससे हमारे यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हम माफी मांगते हैं.'
इंडिगो के अंदरूनी सूत्रों ने इंडिया टुडे/ आजतक को बताया, 'नया FDTL नियम ही पायलटों की कमी का सबसे बड़ा कारण है. रोस्टर में बदलाव के कारण पर्याप्त क्रू उपलब्ध नहीं हो पा रहा.'
क्या है फ्लाइट कैंसिलेशन का कारण

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










