
देशभर में मेगा इवेंट बनेगा रामलला का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम, 5 लाख मंदिरों में होगा संकीर्तन
AajTak
अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम देश में मेगा इवेंट बनेगा. इसकी तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं. श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि सिख, जैन समेत कई धर्मों के लोगों को इस कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा. अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम समाप्त होने के बाद घर-घर प्रसाद बांटा जाएगा. प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की पूरी जिम्मेदारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संभालेगा.
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को पूरे देश का मेगा इवेंट बनाने की तैयारी है. अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लगभग 10 दिन पहले से देश के 5 लाख से अधिक मंदिरों में राम नाम संकीर्तन शुरू कराया जाएगा. इसमें सिख, जैन समेत कई धर्मों के लोगों को भी जोड़ा जाएगा. श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम लाइव दिखाया जाएगा. कार्यक्रम के बाद मौजूद लोगों को प्रसाद दिया जाएगा, साथ ही घर-घर प्रसाद बांटा जाएगा.
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इसी के साथ यह भी साफ कर दिया है कि श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की पूरी जिम्मेदारी आरएसएस संभालेगा, क्योंकि देश में बड़े कार्यक्रम करने का सबसे ज्यादा अनुभव इसी संगठन के पास है और इसकी तैयारी भी शुरू कर दी गई है.
जनवरी 2024 में जब रामलला की गर्भगृह में प्राण प्रतिष्ठा होगी, उस समय सर्दी का मौसम होगा. ऐसे में लाखों लोगों के अयोध्या में रुकने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है, लेकिन यह नाकाफी होगा. इसीलिए श्रीराम मंदिर ट्रस्ट ने पूरे देश के लोगों को इस कार्यक्रम से जोड़ने के लिए बड़ी योजना तैयार की है. इसके अनुसार, पूरे देश के गांवों और नगरों में कार्यक्रम लाइव दिखाया जाएगा.
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के 10 दिन पहले से हर स्थान पर राम नाम संकीर्तन शुरू किया जाएगा. इसमें सिख और जैन समाज सहित कई धर्मों के लोगों को जोड़ने की अपील की जाएगी. जो अपनी मर्जी से अपने धर्म के अनुसार मंदिरों में पाठ और धार्मिक कार्यक्रम कर सकते हैं. इसी के साथ इस बात की भी आजादी होगी कि कार्यक्रम का संचालन करने वाली समिति या संगठन अपने बैनर का इस्तेमाल कर सकते हैं.
'अपनी-अपनी श्रद्धा और आस्था के अनुसार करें संकीर्तन'
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि हिंदुस्तान में कितने मंदिर हैं तो 10 लाख से अधिक होंगे. हिंदुस्तान में ढाई लाख पंचायतें हैं. हर पंचायत में एक मंदिर जरूर होगा. शहर और नगरों के ढाई लाख मोहल्ले मान लो तो अगर 5 लाख मोहल्लों में 10 से 12 दिन पहले से अपनी अपनी श्रद्धा और आस्था के अनुसार नाम संकीर्तन कर सकते हैं.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.









