
देशभर के गरीबों को 200 यूनिट फ्री बिजली, एक साल में 2 करोड़ नौकरी... केजरीवाल ने देश को दी 10 गारंटी
AajTak
केजरीवाल ने कहा कि पीएम मोदी ने 15 लाख रुपए, हर साल 2 करोड़ रोजगार, स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने, 2022 में किसान आय डबल करने, 2022 में 24 घंटे बिजली देने, 15 अगस्त 2022 तक साबरमती और मुंबई के बीच बुलेट ट्रेन, 100 स्मार्ट सिटी की गारंटी दी, लेकिन कोई भी गारंटी पूरी नहीं हुई.
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोकसभा चुनाव के लिए लोगों को 10 गारंटी दीं. इस दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा कि मेरी गिरफ्तारी की वजह से इसमें थोड़ी देरी हो गई, लेकिन अभी भी कई चरणों का चुनाव बाकी है. उन्होंने कहा कि ये केजरीवाल की गारंटी है तो मैं ये गारंटी लेता हूं कि इंडिया ब्लॉक की सरकार बनने के बाद इन्हें पूरा करवाउंगा. ये गारंटी भारत का विजन हैं. उन्होंने कहा कि आजकल देश में मोदी की गारंटी की चर्चा चल रही है. देश तय करे कि मोदी या केजरीवाल, किसकी गारंटी पर विश्वास करना है.
केजरीवाल ने कहा कि पीएम मोदी ने 15 लाख रुपए, हर साल 2 करोड़ रोजगार, स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने, 2022 में किसान आय डबल करने, 2022 में 24 घंटे बिजली देने, 15 अगस्त 2022 तक साबरमती और मुंबई के बीच बुलेट ट्रेन, 100 स्मार्ट सिटी की गारंटी दी, लेकिन कोई भी गारंटी पूरी नहीं हुई.
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने स्कूल, मोहल्ला क्लीनिक बनाकर अपनी गारंटी पूरी की. एक तरफ है मोदी की गारंटी एक तरफ है केजरीवाल की गारंटी. उन्होंने पूछा कि मोदी की गारंटी कौन पूरा करेगा? केजरीवाल की गारंटी तो केजरीवाल ही पूरा करेगा.
ये हैं सीएम केजरीवाल की 10 गारंटी
1. बिजली की गारंटी- देशभर में 24 घंटे और मुफ्त बिजली देंगे. जैसे दिल्ली में किया देश में करेंगे. कहीं भी पावर कट नहीं लगेगा. सवा लाख करोड़ का खर्च आएगा. देशभर के गरीबों को 200 यूनिट फ्री बिजली मिलेगी.
2. शिक्षा की गारंटी- दिल्ली-पंजाब की तरह देश के सरकारी स्कूलों को प्राइवेट स्कूल से बेहतर बनाएंगे. फ्री शिक्षा का इंतजाम होगा. इसके लिए 5 लाख करोड़ रुपए खर्च होंगे.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










