
देवभूमि पर प्रकृति का कहर लगातार जारी, जानिए- उत्तराखंड के हादसों की पूरी टाइमलाइन
AajTak
देवभूमि के लिए ऐसी आपदाएं कोई नई बात नहीं हैं. उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आंकड़ों के मुताबिक पिछले आठ सालों में 25,000 से ज्यादा आपदा की घटनाएं दर्ज की गईं. 2018 सबसे भयानक साल था जिसमें 5,056 घटनाएं हुईं. उस साल जुलाई में 1,398 और अगस्त में 1,716 घटनाएं दर्ज की गईं.
पांच अगस्त को उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली में अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई. मिट्टी और मलबे की दीवार ने घर, होटल और सड़कें बहा दीं. राष्ट्रीय और राज्य आपदा राहत बल, भारतीय सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस कई दिनों से हेलिकॉप्टर, रोपवे और अस्थायी पुलों के जरिए सड़कें साफ करने और जिंदगी को पटरी पर लाने में जुटी है.
उत्तराखंड में आपदाएं: कोई नई बात नहीं
उत्तराखंड, जिसे ‘देवभूमि’ कहा जाता है, यहां के लिए ऐसी आपदाएं कोई नई बात नहीं हैं. उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आंकड़ों के मुताबिक पिछले आठ सालों में 25,000 से ज्यादा आपदा की घटनाएं दर्ज की गईं. 2018 सबसे भयानक साल था जिसमें 5,056 घटनाएं हुईं. उस साल जुलाई में 1,398 और अगस्त में 1,716 घटनाएं दर्ज की गईं.
इस साल का हिसाब
इस साल 10 अगस्त तक 679 आपदा की घटनाएं हो चुकी हैं. साल भर आपदाएं आती हैं लेकिन मॉनसून के महीने खास तौर पर खतरनाक होते हैं. सिर्फ जुलाई में 209 घटनाएं दर्ज हुईं. अगस्त का आधा महीना भी नहीं बीता और अब तक 61 आपदाएं हो चुकी हैं.
सिर्फ आंकड़े नहीं, जान-माल का नुकसान

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









