देखें Photo, रेनोवेशन के दौरान कैसे गिरा Gurugram में 22 मंजिला इमारत वाली सोसाइटी फ्लैट के ड्राइंग रूम का फ्लोर
AajTak
सोसाइटी के डी ब्लॉक की छठी मंजिल के एक फ्लैट में रेनोवेशन का काम चल रहा था. छठे फ्लोर से ग्राउंड फ्लोर तक कुछ फ्लैट बंद थे, उनमें कोई नहीं रहता था, लेकिन बाकी फ्लैट में हादसे के वक़्त मौजूद कुछ लोगों के मलबे की चपेट में आने की आशंका है.
साइबर सिटी गुरुग्राम के पॉश सेक्टर-109 की Chintels Paradiso सोसाइटी में एक बड़ा हादसा हो गया. गुरुवार शाम करीब 6 बजे के आसपास निर्माणधीन छत गिरने से 2 मजदूरों की मौत हो गई और 10 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं. कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की संभावना है.
यह हादसा उस समय हुआ जब सोसाइटी के डी ब्लॉक की छठी मंजिल के एक फ्लैट में रेनोवेशन का काम चल रहा था. छठे फ्लोर से ग्राउंड फ्लोर तक कुछ फ्लैट बंद थे, उनमें कोई नहीं रहता था, लेकिन बाकी फ्लैट में हादसे के वक़्त मौजूद कुछ लोगों के मलबे की चपेट में आने की आशंका है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.











