
'दूसरों पर हिंसा का आरोप लगाना PAK के पाखंड की चरम सीमा...', UNGA में पाकिस्तान को भारत की खरी-खरी
AajTak
भारतीय प्रतिनिधि ने पाकिस्तान पर सीमा पार आतंकवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि पाकिस्तान ने अपने पड़ोसियों के खिलाफ लंबे समय से आतंकवाद को एक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया है. उन्होंने कहा, "पाकिस्तान ने हमारे संसद, हमारी आर्थिक राजधानी मुंबई, बाजारों और तीर्थ यात्राओं पर हमले किए हैं.
संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा भारत पर किए गए हमले का कड़ा जवाब देते हुए भारतीय प्रतिनिधि ने तीखा बयान दिया. उन्होंने कहा, "इस महासभा ने आज सुबह एक दुर्भाग्यपूर्ण तमाशा देखा, जहां एक ऐसा देश, जिसे उसकी सेना चलाती है और जिसका वैश्विक स्तर पर आतंकवाद, मादक पदार्थों के व्यापार और अंतर्राष्ट्रीय अपराधों में नाम है, ने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र पर हमला करने की हिम्मत की है. मैं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री द्वारा अपने भाषण में भारत पर किए गए हमले का जिक्र कर रहा हूं."
क्या बोले भारतीय प्रतिनिधि? भारतीय प्रतिनिधि ने पाकिस्तान पर सीमा पार आतंकवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि पाकिस्तान ने अपने पड़ोसियों के खिलाफ लंबे समय से आतंकवाद को एक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया है. उन्होंने कहा, "पाकिस्तान ने हमारे संसद, हमारी आर्थिक राजधानी मुंबई, बाजारों और तीर्थ यात्राओं पर हमले किए हैं. एक ऐसे देश के लिए, जिसने बार-बार हिंसा का सहारा लिया हो, दूसरों पर हिंसा का आरोप लगाना पाखंड की चरम सीमा है."
सीमा पार आतंकवाद के गंभीर परिणामः भारत का जवाब भारत ने पाकिस्तान की 'रणनीतिक संयम' की किसी भी योजना का सीधा विरोध किया. भारतीय प्रतिनिधि ने स्पष्ट किया, "आतंकवाद से कोई समझौता नहीं हो सकता. पाकिस्तान को यह समझना चाहिए कि भारत के खिलाफ सीमा पार आतंकवाद के गंभीर परिणाम होंगे."
भारत ने पाकिस्तान की अल्पसंख्यकों के प्रति क्रूर नीतियों और 1971 के नरसंहार की भी निंदा की. भारतीय प्रतिनिधि ने कहा, "यह हास्यास्पद है कि एक ऐसा देश, जिसने 1971 में नरसंहार किया और जो अभी भी अपने अल्पसंख्यकों पर अत्याचार करता है, असहिष्णुता और फोबिया की बात कर रहा है."
PAK ने दी थी लादेन को शरणः भारत ने कहा भारत ने पाकिस्तान पर ओसामा बिन लादेन को शरण देने और वैश्विक स्तर पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया. भारतीय प्रतिनिधि ने कहा, "दुनिया जानती है कि पाकिस्तान ने लंबे समय तक ओसामा बिन लादेन को शरण दी और उसके आतंकवादी हमलों में बार-बार पाकिस्तान की भूमिका रही है. पाकिस्तान की नीतियों ने समाज के सबसे खराब तत्वों को अपनी ओर आकर्षित किया है."
संयुक्त राष्ट्र में भारत का रुख स्पष्ट और दृढ़ रहा, और भारत ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया. भारतीय प्रतिनिधि ने अंत में कहा, "हमारा रुख स्पष्ट है और इसे बार-बार दोहराने की आवश्यकता नहीं है. पाकिस्तान सत्य को और झूठ से नहीं छिपा सकता."

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









