
दूसरे धर्म के लड़के से बात करती बेटी, पिता ने जबरन कीटनाशक खिलाकर मार डाला
AajTak
अबीस मोहम्मद नाम के आरोपी ने कीटनाशक देने से पहले उसे लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा. पुलिस के मुताबिक, वह दूसरे धर्म के लड़के से उसकी दोस्ती से नाराज था. बार-बार चेतावनी देने के बावजूद बेटी ने रिश्ता जारी रखा.
एर्नाकुलम में अलुवा पश्चिम पुलिस ने एक 43 वर्षीय व्यक्ति को अपनी 14 वर्षीय बेटी को जबरन कीटनाशक खिलाकर मारने के आरोप में गिरफ्तार किया है. अबीस मोहम्मद नाम के आरोपी ने कीटनाशक देने से पहले उसे लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा. पुलिस के मुताबिक, वह दूसरे धर्म के लड़के से उसकी दोस्ती से नाराज था. बार-बार चेतावनी देने के बावजूद बेटी ने रिश्ता जारी रखा.
फातिमा को पिछले महीने की 29 तारीख को कोच्चि के एक निजी अस्पताल की ICU में भर्ती कराया गया था. वहां उसका इलाज चल रहा था लेकिन बचाया नहीं जा सका. FIR के मुताबिक, बेटी की दोस्ती के बारे में जानने के बाद पिता ने उसे फोन इस्तेमाल करने से मना कर दिया और उसका फोन छीन लिया.
बेटी दूसरे फोन से लगातार लड़के से संपर्क में रही. पिता ने बेटी के हाथों और पैरों पर लोहे की रॉड से वार किया और जान से मारने की कोशिश की. घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और तब से वह न्यायिक हिरासत में है. अबीस के खिलाफ आईपीसी की धारा 342, 324, 326-ए और 307 और किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75 के तहत मामला दर्ज किया गया. पुलिस उसके खिलाफ हत्या की धारा जोड़ेगी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










