
दूसरे टी-20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया, सीरीज पर कब्जा
AajTak
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टी-20 मैच जीत लिया है. इसके साथ 3 मैचों की सीरीज पर 2-0 से भारत ने कब्जा कर लिया है. पहले बैंटिग करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर न्यूजीलैंड ने 153 रन बनाए थे. न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा रन बनाए. फिलिप्स ने 21 गेदों में 34 रन बनाए. भारत ने न्यूजीलैंड के स्कोर का पीछा करते हुए 17.2 ओवर में ही जीत हासिल कर ली. भारत की ओर से केएल राहुल ने सबसे अधिक रन बनाए. केएल राहुल ने 49 गेदों में 65 रन बनाए. देखें वीडियो.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












