
'दूसरे कमरे में सोता था, इसलिए लड़ती थी...', गोवा मर्डर केस में बोला सूचना सेठ का पति
AajTak
गोवा मर्डर केस में पुलिस के सामने हत्यारोपी सूचना सेठ और उसके पति वेंकट ने जमकर बहसबाजी की. जहां सूचना कहती रही कि उसने नहीं पता कि बेटे की मौत कैसे हुई है. वहीं, वेंकट ने बताया कि बेटा पैदा होने के बाद से ही सूचना उनसे लड़ने-झगड़ने लगी थी. वो दूसरे कमरे में सोते थे तो इस बात पर सूचना उनसे लड़ती थी. उन्हें गैरजिम्मेदार पिता बताती थी.
'बेटा पैदा हुआ तो मैं दूसरे कमरे में सोने लगा था, इसी बात पर मेरी बीवी मुझसे लड़ती थी...',. ये शब्द थे वेंकट राघवन के, जब पुलिस की मौजूदगी में उनका सामना पत्नी सूचना सेठ से हुई. वही सूचना सेठ जिस पर 4 साल के बेटे की हत्या का आरोप है. 15 मिनट तक वेंकट और सूचना के बीच जमकर बहसबाजी हुई. वेंकट ने कहा कि सूचना हमेशा से ही उन पर दोष मढ़ती रहती है. ये उसकी आदत है. बताया कि दोनों के बीच लड़ाई की शुरुआत तब हुई जब 2019 में उन्हें बेटा हुआ.
वेंकट ने बताया कि 9 साल तक हम दोनों के बीच सब-कुछ सही था. लेकिन साल 2019 में बेटा पैदा हुआ तो सूचना के बर्ताव में काफी बदलाव आ गया. बेटा छोटा था इसलिए मैंने दूसरे कमरे में सोना शुरू कर दिया. लेकिन इसी बात को लेकर सूचना ने लड़ना-झगड़ना शुरू कर दिया. सूचना का कहना था कि मैं बच्चे की जिम्मेदारी नहीं उठाता हूं. बस यही बात चिंगारी की तरह शुरू हुई और बात तलाक तक जा पहुंची.
बच्चे के पिता वेंकट ने कहा कि सूचना ने ही तलाक के लिए कोर्ट में आवेदन दिया था, उन्होंने नहीं. तो दूसरी तरफ, सूचना ने पुलिस के सामने कहा कि उसे नहीं पता कि बच्चे की मौत कैसे हुई. 7 जनवरी को जब वह सोने गई थी तो बच्चा जिंदा था. सुबह देखा तो बच्चा जिंदा नहीं था.
'मैं इंतजार करता रहा, वो नहीं आई'
वेंकट ने बताया कि मेरा बेटा मुझसे मिलना चाहता था. यही बात सूचना को पसंद नहीं थी. पहले तो वो मुझसे मेरे बेटे को मिलने नहीं देती थी. लेकिन जब मामला कोर्ट में जा पहुंचा तो वहां मुझे मेरे बेटे से मिलने की परमिशन मिल गई. दिसंबर 2022 तक मैं अपने बेटे से नहीं मिल पाया था. लेकिन कोर्टच के आदेश के अनुसार जनवरी 2024 से मैं बेटे से मिल सकता था. इस महीने के पहले हफ्ते में मैंने बेटे से मिलना था. लेकिन सूचना उसे लेकर गोवा चली गई. उसने इस बारे में किसी को नहीं बताया. वेंकट ने कहा कि मैं इंतजार कर रहा था कि बेटे से मिल सकूंगा. मैं तय तारीख (7 जनवरी) में उस जगह शाम तक इंतजार करता रहा कि सूचना बेटे को लेकर आएगी और मैं उससे मिल सकूंगा. वेंकट ने आगे बताया कि मैं सूचना और बेटे का इंतजार करता रहा लेकिन वो नहीं आई. मैंने सूचना को कई बार फोन भी किया. लेकिन उसने मेरा फोन नहीं उठाया.
वेंकट ने सूचना को ईमेल और मैसेज भी किए

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








