
दुल्हन ने पी ली इतनी अधिक शराब, अपनी ही शादी के फंक्शन से...
AajTak
दुल्हन ने इतनी शराब पी ली थी कि वो खुद की वेडिंग रिसेप्शन में शरीक नहीं हो पाई. दूल्हे के कई अरमान धरे रह गए. दुल्हन का नशा उतरा और उसको होश आया, तब तक पार्टी खत्म हो चुकी थी. सोशल मीडिया पर शादी में गए एक गेस्ट ने घटना शेयर की है.
दूल्हा हो या दुल्हन, शादी वाला दिन दोनों की जिंदगी में बेहद खास होता है. इस दिन के लिए लोग महीनों पहले से तैयारी शुरू कर देते हैं, ताकि समारोह में कोई कमी ना रह जाए. करीबी दोस्तों, मेहमानों सबको आमंत्रित किया जाता है. लेकिन एक शादी समारोह में गजब हो गया, यहां नई नवेली दुल्हन अपनी ही शादी के फंक्शन में गायब हो गई.
दरअसल, दुल्हन ने इतनी शराब पी ली थी कि वो खुद की वेडिंग रिसेप्शन में नहीं शरीक हो पाई. ड्रिंक से पहले गेस्ट ने सिर्फ उसकी एक झलक देखी थी. लेकिन उसके बाद वो पूरे फंक्शन से गायब ही रही.
जब दुल्हन का नशा उतरा और उसको होश आया, तब तक पार्टी खत्म हो चुकी थी. पूरी घटना को सोशल मीडिया साइट रेडिट पर इस शादी में गए एक गेस्ट ने शेयर किया.
स्टेज पर भी दुल्हन के पैर लड़खड़ा रहे थे
गेस्ट ने बताया कि वो पिछले महीने एक ऐसी शादी में गए थे, जहां दुल्हन ने अपनी रिसेप्शन पार्टी में इतनी शराब पी ली कि वो नशे में धुत हो गई. जिसके चलते केक काटने की सेरेमनी और दूसरी रस्में जल्दी-जल्दी निपटाई जाने लगीं. मगर स्टेज पर भी दुल्हन के पैर लड़खड़ा रहे थे.
रस्म पूरी करने के बाद जब तक पार्टी शुरू हुई, तब तक दुल्हन होश में नहीं थी. वह पास में रखे एक सोफ़े पर सो गई. उसे रात 11 बजे करीब होश आया, लेकिन तब तक पार्टी लगभग खत्म हो चुकी थी.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











