
दुर्घटना का शिकार हुआ केरल सीएम पिनरई विजयन का काफिला, आपस में टकराई गाड़ियां- VIDEO
AajTak
वमनपुरम में सोमवार शाम को हुए दुर्घटना में मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की कार सहित पांच वाहन आपस में टकरा गए. दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ. सीएम कोट्टायम से तिरुवनंतपुरम लौट रहे थे, जब रास्ते में यह हादसा हुआ. उनके काफिले के आगे अचानक एक महिला स्कूटी के साथ आ गई थी.
तिरुवनंतपुरम के वमनपुरम में मुख्यमंत्री पिनरई विजयन का काफिया दुर्घटना का शिकार हो गया. सोमवार शाम को हुए एक दुर्घटना में पांच वाहन आपस में टकरा गए, जिनमें केरल के सीएम विजयन की आधिकारिक कार भी शामिल थी. उनकी कार को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ, जबकि सभी वाहनों को भारी नुकसान हुआ.
मुख्यमंत्री विजयन कोट्टायम से तिरुवनंतपुरम लौट रहे थे. यह हादसा वमनपुरम पार्क जंक्शन पर लगभग 5.45 बजे हुआ. मुख्यमंत्री के सुरक्षा काफिले के साथ यह दुर्घटना तब हुई जब एक स्कूटर चालक मुख्यमंत्री के वाहन के आगे जाकर एमसी रोड से अट्टिंगल की ओर मुड़ रही थी.
यह भी पढ़ें: केरल: घर के अंदर मृत अवस्था में मिला व्लॉगर पति-पत्नी का शव, पुलिस को आत्महत्या का शक
वाहन चालक को अचानक लगाना पड़ा ब्रेक
सीएम के काफिले के वाहन के चालक को अचानक ब्रेक लगाना पड़ा, जिससे मुख्यमंत्री की आधिकारिक कार, एक एस्कॉर्ट वाहन, वट्टापारा और कंजिरामकुलम पुलिस यूनिट की गाड़ियां और एक एंबुलेंस एक-दूसरे से टकरा गईं. इस घटना के बाद, सुरक्षा अधिकारियों ने तुरंत मुख्यमंत्री को सुरक्षित किया. कई मेडिकल स्टाफ को सीएम के वाहन की तरफ भागते देखा गया.
दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








