
दुबई से मुंबई आ रही फ्लाइट में दो यात्रियों ने शराब के नशे में किया हंगामा
AajTak
दुबई से मुंबई आ रही फ्लाइट में दो यात्रियों ने शराब के नशे में हंगामा किया. एयरलाइंस की शिकायत के बाद मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया है.
दुबई से मुंबई आ रही फ्लाइट में दो यात्रियों ने शराब के नशे में हंगामा किया. एयरलाइंस की शिकायत पर इस मामले में मुंबई की सहार पुलिस ने दोनों यात्रियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.
मुंबई पुलिस ने फ्लाइट में हंगामा करने वाले जिन यात्रियों को गिरफ्तार किया है, उनके नाम दत्तात्रेय बापरेडकर और जॉन जॉर्ज डिसूज़ा है. गिरफ्तार आरोपियों ने पहले सीट पर बैठकर शराब पी और फिर फ्लाइट में जब सभी यात्रियों को बैठने को कहा गया था तब ये सीट के ऊपर बीच में खड़े होकर हंगामा करने लगे. जब उन्हें बैठने को कहा गया तो उन्होंने गाली गलौज की.
महाराष्ट्र के रहने वाले हैं दोनों यात्री
पुलिस ने एयरलाइंस की शिकायत के बाद नालासोपारा के रहने वाले जॉन जॉर्ज डिसूजा (49) और कोल्हापुर के रहने वाले दत्तात्रेय बापरेडकर (47) को गिरफ्तार कर लिया है.
फ्लाइट में कई बार यात्री नशे में कर चुके हैं हंगामा
इससे पहले भी कई बार फ्लाइट में यात्रियों द्वारा बदसलूकी के मामले सामने आ चुके हैं. बीते 4 मार्च को ही न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही अमेरिकन फ्लाइट में यात्री ने शराब के नशे में पेशाब कर दी. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था. इससे पहले 6 दिसंबर को पेरिस से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में भी ऐसी ही घटना हुई थी. तब शराब के नशे में एक पुरुष यात्री ने महिला यात्री के कंबल पर पेशाब कर दी थी. बाद में पुरुष यात्री ने लिखित में माफी मांग ली थी. बीते 26 नवंबर को भी न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में शराब के नशे में धुत एक यात्री महिला यात्री के सामने ही पेशाब कर रहा था.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










