
दुबई में रह रही पत्नी और उसके प्रेमी की धमकियां... उत्पीड़न से तंग आकर शख्स ने खा लिया जहर
AajTak
जूनागढ़ में एक शख्स ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के उत्पीड़न से तंग आकर खुद की जान ले ली. मृतक ने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसे दुबई में काम कर रहे पत्नी और उसका प्रेमी लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं.
गुजरात के जूनागढ़ में एक शख्स ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के उत्पीड़न से तंग आकर खुद की जान ले ली. यहां के बंथली रोड पर वाडला क्रॉसिंग के नजदीक दीपक अग्रावत नाम के व्यक्ति ने खुदकुशी कर ली. मृतक ने जहरीली दवा पीकर मरने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा जिसमें उसने अपनी पत्नी दक्षा ओर उसके प्रेमी श्याम शाह को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है.
इस घटना की जांच कर रहे डीवाईएसपी हितेश धांधलियां ने बताया कि 44 साल के दीपक अग्रावत की पत्नी दुबई में केर टेकर की नौकरी करती है. जबकि उसका प्रेमी श्याम शाह अहमदाबाद में रहता है, दोनों के प्रेम संबंध के बारे में दीपक भाई को व्हाट्सएप से पता चल गया था. दीपक भाई ने कई बार दक्षा बेन को समझाया पर वो वापिस दुबई चली गई.
सुसाइड नोट के अनुासार दक्षा और श्याम शाह दीपक को बार- बार फोन पर जान से मार डालने की धमकी दे रहे थे और मानसिक तौर पे परेशान कर रहे थे.इसी सबसे परेशान होकर दीपक अग्रावत ने खुदकुशी कर ली है. इधर, दीपक अग्रावत के बेटे मोहित अग्रावत ने अपनी माता दक्षा बेन और श्याम शाह दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है.
मृतक ने अपनी स्यूसाइड नोट में साफ लिखा है कि आज भी 10:05 बजे श्याम शाह ने फोन पर मुझे मार डालने की धमकी दी थी जिसकी कॉल रिकॉर्डिंग भी मेे मोबाइल में मौजूद है. श्याम शाह पैसों के जोर पर मुझे परेशान कर रहा था. सरकार ऐसे लोगों के खिलाफ ठोस कदम उठाए. कड़ी सजा भी मिले ताकि समाज में एक उदाहरण बने.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.








