
'दुनिया जब अंतरिक्ष में पहुंच रही, आप कब्र खोदने में लगे हैं', AAP के संजय सिंह ने राज्यसभा में सरकार को घेरा
AajTak
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने गृह मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा के दौरान अपराध के आंकड़े गिना कठघरे में खड़ा किया. उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि दुनिया जब अंतरिक्ष में पहुंच रही है, आप क्रब खोदने में लगे हैं, मस्जिदों के नीचे मंदिर खोजने में लगे हैं.
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को गृह मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा के दौरान अपराध से लेकर कानून व्यवस्था और सांप्रदायिक हिंसा की घटनाओं तक, सरकार को घेरा. उन्होंने 2019 के मुकाबले 2024 में सांप्रदायिक हिंसा की घटनाओं में 94 फीसदी वृद्धि का दावा करते हुए कहा कि आपके लोग देशभर में भड़काऊ, नफरती भाषण दे रहे हैं. संजय सिंह ने कहा कि जब पूरी दुनिया अंतरिक्ष में पहुंच रही है, अपनी तकनीक का विस्तार कर रही है, आप कब्र खोदने में लगे हुए हैं. मस्जिद के अंदर मंदिर खोदने में लगे हुए हैं.
उन्होंने कहा कि अगर आप मुगलों का इतिहास पढ़ाना चाहते हैं, पढ़ाइए. लेकिन गृह मंत्री जी यहां बैठे हुए हैं, पूछना चाहता हूं कि एएसआई संरक्षित संस्थान और संपत्तियां आपकी हैं, आपकी सुरक्षा में हैं वो चाहे ताजमहल हो, चाहे लाल किला हो. आप ही के लोग कहते हैं इसको हम तोड़ डालेंगे, खोद डालेंगे, उजाड़ डालेंगे. संजय सिंह ने कहा कि तो चलो ताजमहल तोड़ते हैं, चलो लाल किला तोड़ते हैं, चलो अंग्रेजों ने जो दिल्ली का रेलवे स्टेशन बनाया, उसको हम तोड़ते हैं. उन्होंने कहा कि चलो पूरे देश में खोदते हैं. सारी सड़कें तोड़ते हैं. सारे पुल तोड़ते हैं. पूरे देश में तोड़फोड़ करते हैं.
संजय सिंह ने कहा कि आप देशभर में अगर इतिहास पढ़ाना चाहते हैं तो पढ़ाइए महार का इतिहास. पढ़ाइए कि किस मुसलमान ने कहा था कि दलितों को सामने हांडी बांधकर चलना पड़ेगा, हमारे साथ बैठ के दलित खाना नहीं खा सकता, मंदिर नहीं जा सकता. उन्होंने कहा कि पढ़ाइए कि किस मुसलमान ने कहा था कि जानवर तालाब में पानी पी सकता है लेकिन दलित नहीं. संजय सिंह ने कहा कि आप लोग बार-बार बांग्लादेश-बांग्लादेश का राग अलापते हैं. देश में 11 साल से नरेंद्र मोदी की सरकार है, गृह मंत्री अमित शाह हैं, बॉर्डर लगता है बंगाल और असम से, कोई घुसपैठिया बॉर्डर पार करके दिल्ली कैसे आ जाता है.
यह भी पढ़ें: राज्यसभा में उठा दो जजों का मुद्दा, विपक्ष की डिमांड पर बोले सभापति- जरूरी कदम...
इससे पहले, अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि किसी भी राज्य में प्रधानमंत्री जी जब चुनाव प्रचार के लिए जाते हैं तो कहते हैं कि डबल इंजन की सरकार बनाओ, हम आपकी सुरक्षा करेंगे. इसलिए इनकी जवाबदेही दोगुनी हो जाती है. उन्होंने कहा कि अपराध रोकना राज्य की जिम्मेदारी है लेकिन केंद्र के साथ उस राज्य में भी बीजेपी की सरकार है तो आपकी दोगुनी जिम्मेदारी होती है. संजय सिंह ने गुजरात, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के साथ ही केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली से जुड़े अपराध के आंकड़े गिनाते हुए सरकार को कठघरे में खड़ा किया.
यह भी पढ़ें: 'गंगा नदी की जल गुणवत्ता में निरंतर हो रहा सुधार...', लोकसभा में बोले जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










