
दुनिया के सबसे बड़े प्लेटफॉर्म का PM मोदी आज करेंगे उद्घाटन, इस राज्य को मिलेगी सौगात
AajTak
पीएम नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक दौरे पर रहेंगे. इस दौरान पीएम मोदी राज्य को बहुत सी सौगाते देंगे. आज ही पीएम मोदी देश को दुनिया का सबसे लंबा प्लेटफॉर्म समर्पित करेंगे. आइए जानते हैं, कौन से स्टेशन पर होगा ये प्लेटफॉर्म.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 12 मार्च को कर्नाटक का दौरा करेंगे. इस दौरान वे करीब 16,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसी के साथ पीएम मोदी आज विश्व के सबसे लंबे रेलवे प्लेटफॉर्म को भी देश को समर्पित करेंगे. पीएम मोदी कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ पहुंचेंगे. यहीं, श्री सिद्धारूढ़ स्वामीजी हुबली स्टेशन पर पीएम मोदी देश के सबसे लंबे प्लेटफॉर्म का उद्घाटन करेंगे.
20 करोड़ की लागत से तैयार हुआ प्लेटफॉर्म 1507 मीटर लंबे प्लेटफॉर्म को लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है. यह दुनिया का सबसे लंबा प्लेटफॉर्म होगा, जो कि श्री सिद्धारूढ़ स्वामीजी हुबली स्टेशन पर बनाया गया है. इस प्लेटफॉर्म का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी शामिल किया गया है. बता दें, हुबली रेलवे स्टेशन कर्नाटक के दूसरे सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में शामिल है. ये स्टेशन मुख्यता, हुबली से बेंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई और गोवा को कनेक्ट करता है.
पीएमओ के मुताबिक, रविवार दोपहर करीब 12 बजे प्रधानमंत्री मोदी मांड्या में प्रमुख सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इसके बाद लगभग सवा 3 बजे वे हुबली-धारवाड़ में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इस साल पीएम मोदी का कर्नाटक का यह छठवां दौरा है. राज्य में इस साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने हैं.
बता दें, पीएम मोदी आज बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे. ये एक्सप्रेसवे 8480 करोड़ रुपये की लागत से बना है और 118 किलोमीटर लंबा है. इसके साथ ही बेंगलुरु-मैसूर के बीच यात्रा का समय तीन घंटे से घटकर सिर्फ 75 मिनट हो जाएगा.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






