
दुनियाभर में फिर बढ़ रहे कोरोना केस, जानिए भारत में चौथी लहर पर क्या कहते है वायरोलॉजिस्ट?
AajTak
भारत में कोरोना की तीसरी लहर लगभग खत्म हो गई है. हालांकि, दुनियाभर में बढ़ रहे केसों के चलते चौथी लहर की आशंकाएं भी हैं. हालांकि, वायरोलॉजिस्ट डॉ टी जैकब जॉन का कहना है कि भारत में कोई चौथी लहर नहीं आएगी.
दुनियाभर में कोरोना के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं. पिछले 24 घंटे में दुनियाभर में कोरोना वायरस के 16.03 लाख केस सामने आए हैं. इतना ही नहीं 8 मार्च को 6818 लोगों ने अपनी जान गंवाई है.
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4,575 केस सामने आए हैं. ऐसे में सवाल उठने लगा है कि भारत में क्या चौथी लहर आएगी और कब तक? आइए जानते हैं कि इस पर वायरोलॉजिस्ट क्या कह रहे हैं?
भारत में कोरोना की तीसरी लहर लगभग खत्म हो गई है. हालांकि, दुनियाभर में बढ़ रहे केसों के चलते चौथी लहर की आशंकाएं बढ़ती जा रही हैं. हालांकि, वायरोलॉजिस्ट डॉ टी जैकब जॉन का कहना है कि भारत में कोई चौथी लहर नहीं आएगी. वायरोलॉजिस्ट जॉन ने कहा, अगर कोरोना का कोई नया वैरिएंट नहीं आता, जो अलग तरह से रिएक्ट करे, तो भारत में चौथी लहर नहीं आएगी.
भारत में मंगलवार को 3,993 केस मिले थे
भारत में बुधवार को कोरोना के 4,575 नए केस सामने आए हैं. इससे पहले मंगलवार को 3,993 नए केस सामने आए थे. ये 662 दिन में सबसे कम थे. भारत में तीसरी लहर का पीक 21 जनवरी को आया था. जब देश में एक दिन में कोरोना के 3,47,254 केस सामने आए थे.
इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च के सेंटर ऑफ एडवांस्ड रिसर्च इन वायरोलॉजी के पूर्व डायरेक्टर जॉन ने कहा कि यह आसानी से कहा जा सकता है कि भारत में तीसरी लहर खत्म हो गई है और भारत महामारी के स्थानिक फेज में दाखिल हो गया है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









