
दिवाली के अलगे दिन यहां लड़वाए जाते हैं भैंसे... जानवर होते हैं जख्मी, लोगों को भी लगती है चोट
AajTak
चंद्रपुर के दुर्गापुर इलाके में पड़वा पर (दिवाली के अगले दिन) भैंसे की लड़ाई का आयोजन किया जाता है. बलि प्रतिपदा के दिन गाय-बैलों को सजाकर पहले तो उनकी पूजा की जाती है. चंद्रपुर में भैंसे को सजा-धजा कर एक खुले मैदान में लाया जाता है. वहां आपस में उन्हें लड़ाया जाता है.
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में नंदी समाज की ओर से दिवाली पर हर साल भैंसे की लड़ाई का अनोखा ओर रोंगटे खड़े करने वाला आयोजन किया जाता है. कई सारे भैंसे को सजा-धजा कर आपस में लड़वाया जाता है. आयोजकों का कहना है कि ये परंपरा हमारे पुरखों के जमाने से लगातार चली आ रही है. इस दिल दहला देने वाली भैंसे की लड़ाई को देखने हजारों लोग पहुंचते हैं.
दरअसल, चंद्रपुर के दुर्गापुर इलाके में पड़वा पर (दिवाली के अगले दिन) भैंसे की लड़ाई का आयोजन किया जाता है. बलि प्रतिपदा के दिन गाय-बैलों को सजाकर पहले तो उनकी पूजा की जाती है. चंद्रपुर में भैंसे को सजा-धजा कर एक खुले मैदान में लाया जाता है. वहां आपस में उन्हें लड़ाया जाता है.
देखें वीडियो...
लड़ रहे भैंसे पर लोग लगाते हैं पैसा
भैंसे की लड़ाई देखने आस-पास के इलाके सहित दूसरे शहरों से लोग पहुंचते हैं. लड़ने पर भैंसा पर लोग पैसा भी लगाते हैं. भैंसे की लड़ाई का खेल इतना खतरनाक होता है कि कई बार यह भैंसे-बैल लड़ते-लड़ते लोगों की भीड़ में घुस जाते हैं. ऐसे हालात में कई बार लोग घायल भी हो जाते हैं. साथ ही जानवर भी जख्मी हो जाते हैं.
पुरखों के समय से चल रही परंपरा

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









