
दिल का दौरा पड़ने से रियल एस्टेट कारोबारी की नहीं हुई थी मौत, पत्नी ने फेसबुक फ्रेंड के साथ मिलकर रची थी हत्या की साजिश
AajTak
रियल एस्टेट कारोबारी की मौत की खबर सुनकर बेंगलुरु में रहने वाली उनकी बेटी घर आई. इसके बाद बेटी को कुछ शक हुआ. फिर उसने अपने घर पर लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए. इस दौरान बेटी को पता चला कि मौत के समय की अहम फुटेज मिटा दी गई है.
कर्नाटक के बेलगाम जिले में रियल एस्टेट कारोबारी की मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है. शुरुआती जांच में पुलिस इसे स्वाभाविक मौत मान रही थी. लेकिन, अब उसकी हत्या की पुष्टि हो गई है. अंजनेया नगर के रहने वाले संतोष पद्मनावर की कथित तौर पर उसकी पत्नी उमा पद्मनावर ने अपने फेसबुक फ्रेंड की मदद से हत्या कर दी.
पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, घरेलू कलह और पत्नी पर संतोष के शक के चलते उमा पद्मनावर और उसके फेसबुक फ्रेंड ने संतोष की हत्या की साजिश रची. पति की लगातार प्रताड़ना से तंग आकर उमा ने कथित तौर पर उसकी जान लेने की योजना बनाई. आरोप है कि इसके बाद उमा ने संतोष के पीने के पानी में नींद की गोलियां मिला दीं.
ये भी पढ़ें- पति को था बेवफाई का शक... बीवी से झगड़ा हुआ तो उठाया खौफनाक कदम
इससे संतोष बेहोश हो गया. जब संतोष बेहोश हो गया तो उमा ने अपने साथियों के साथ मिलकर तकिए से उसका गला घोंट दिया. संतोष की मौत के बाद उमा ने कहानी गढ़ी कि उसके पति की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है. उमा की बात पर विश्वास करते हुए परिजनों और स्थानीय लोगों ने 9 अक्टूबर को संतोष का अंतिम संस्कार कर दिया.
बच्चों ने मां के आदेश पर मिटा दी थी CCTV फुटेज
हालांकि, संतोष की बेटी संजना, जो अपने पिता की मौत की खबर सुनकर बेंगलुरु से आई थी उसको शक हुआ. फिर उसने अपने घर पर लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक किया. इस दौरान बेटी को पता चला कि घटना के समय का महत्वपूर्ण फुटेज मिटा दिया गया है. संजना का शक तब और बढ़ गया जब उसके भाई-बहनों ने स्वीकार किया कि सीसीटीवी फुटेज मां के आदेश पर मिटा दी गई थी.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










