
दिल्ली: PUC सिस्टम पर इंडिया टुडे के खुलासे के बाद AAP का हमला, मंत्री ने दिया जवाब
AajTak
इंडिया टुडे की एक इन्वेस्टिगेशन में दिल्ली के PUC सेंटर्स पर धोखाधड़ी के तरीकों का खुलासा हुआ था, जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने आलोचना की. इसके दिल्ली सरकार ने इस पर जवाब दिया है.
इंडिया टुडे की एक इन्वेस्टिगेशन में दिल्ली के पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल (PUC) सर्टिफिकेशन सिस्टम में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियों का खुलासा होने के एक महीने बाद, आम आदमी पार्टी (AAP) दिल्ली के चीफ सौरभ भारद्वाज ने मौजूदा सरकार पर ज़ोरदार हमला किया. उन्होंने इसे 'फर्जीवाड़े की सरकार' बताया और आरोप लगाया कि सरकार के नैरेटिव को बचाने के लिए डेटा और प्रोसेस में सिस्टमैटिक हेरफेर किया जा रहा है.
भारद्वाज ने दावा किया कि यह कथित धोखाधड़ी PUC सर्टिफिकेट से कहीं ज़्यादा फैली हुई है और यह डेटा में हेरफेर की गहरे रवैये को दर्शाती है.
उन्होंने कहा, "AQI डेटा में धोखाधड़ी से लेकर नकली यमुना तक, फर्जीवाड़ा हर लेवल पर दिख रहा है. यह समस्या किसी एक मामले की नहीं, बल्कि संस्थागत है."
'सरकार में ऊपर से नीचे तक यह मैसेज है...'
भारद्वाज के मुताबिक, प्रदूषण से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करना ही भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया था. उन्होंने कहा, "GRAP-IV प्रतिबंधों के नाम पर भ्रष्टाचार हो रहा है. कम समय में जारी किए गए सर्टिफिकेट्स की भारी संख्या उनकी प्रामाणिकता पर गंभीर सवाल खड़े करती है. इतने कम समय में लाखों PUCC क्लियर करना प्रैक्टिकली संभव नहीं है."
गड़बड़ी का दावा करते हुए भारद्वाज ने कहा, "समस्या यह है कि सरकार में ऊपर से नीचे तक यह मैसेज है कि आप किसी भी डेटा में धोखाधड़ी करें और सरकार के नैरेटिव के मुताबिक काम करें और जो पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल (PUC) सर्टिफिकेट बनाए जा रहे हैं, वे प्रैक्टिकली संभव नहीं हैं."

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






