
दिल्ली: NDMC ने पार्किंग शुल्क बढ़ाने का आदेश 30 अप्रैल तक बढ़ाया, पहले 31 जनवरी तक लागू था आदेश
AajTak
नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने निजी वाहनों के प्रयोग में कमी लाने को लेकर पार्किंग शुल्क बढ़ाने का आदेश अब 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है. पहले NDMC ने इसे 31 जनवरी तक लागू रहने की बात कही थी.
नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने निजी वाहनों के प्रयोग में कमी लाने को लेकर पार्किंग शुल्क बढ़ाने का आदेश अब 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है. पहले NDMC ने इसे 31 जनवरी तक लागू रहने की बात कही थी. अधिकारियों ने बताया कि नगर निकाय ने दिल्ली में लागू ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP II) प्रतिबंधों के मद्देनजर यह निर्णय लिया है.
39 साइटों पर पार्किंग शुल्क दोगुना किया गया था पिछले साल नवंबर में NDMC द्वारा प्रबंधित 39 साइटों पर पार्किंग शुल्क दोगुना कर दिया गया था. इसके बाद पार्किंग ठेकेदारों द्वारा प्रबंधित शेष 91 साइटों के लिए शुल्क दोगुना कर दिया गया. एक अधिकारी के मुताबिक, बढ़ी हुई दरें 31 जनवरी तक लागू रहने वाली थीं, लेकिन अब 30 अप्रैल तक या वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग द्वारा GRAP II आदेश वापस लेने तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेंगी.
ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के चरण दो के तहत स्थिति की गंभीरता के अनुसार राजधानी और उसके आसपास होटल, रेस्तरां और खुले भोजनालयों और डीजल जनरेटर में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर कोयले और जलाऊ लकड़ी के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.
GRAP को दिल्ली में प्रतिकूल वायु गुणवत्ता के चार चरणों के अंतर्गत बांटा गया है. 'खराब' वायु गुणवत्ता (AQI 201-300) के मामले में स्टेज एक; 'बहुत खराब' वायु गुणवत्ता (AQI 301-400) के लिए स्टेज दो; 'गंभीर' वायु गुणवत्ता के लिए स्टेज तीन (AQI 401-450); और स्टेज चार 'गंभीर प्लस' (AQI >450) के लिए है.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








