
दिल्ली-NCR सहित उत्तर भारत में कई जगह भूकंप के झटके, नेपाल में 3 की मौत
AajTak
राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए. रात 1:57 पर काफी तेज झटके महसूस किए गए. इसके बाद नेपाल में 3:15 बजे फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए.
राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए. रात 1:57 पर काफी तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.3 मापी गई. यह झटके दिल्ली-NCR, UP और बिहार में महसूस किए गए. नेपाल के दोती जिले में भूकंप के बाद एक घर गिरने से लगभग 2:12 बजे 3 लोगों की मौत हो गई. कई इलाकों में तो एक के बाद एक तीन झटके महसूस किए गए. इसके बाद फिर 3:15 बजे फिर 3.6 की तीव्रता पर भूकंप महसूस किया गया.
नेशनल सेंटर फॉर सेस्मोलोजी के मुताबिक 1.57 बजे आए इस भूकंप का केंद्र नेपाल, मणिपुर था. इस भूकंप की गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे थी. गौरतलब है कि दिल्ली NCR समेत कई इलाकों में भूकंप काफी तेज था. भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग देर रात घरों से बाहर निकल आए.
रात 1:57 बजे के बाद फिर 3:15 बजे नेपाल में भूकंप आया. इसे 3.6 की तीव्रता पर महसूस किया गया.
कुछ घंटे पहले भी आया था नेपाल में भूकंप
इससे पहले भी लखनऊ समेत UP के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.9 मापी गई थी. इसका केंद्र उत्तराखंड में भारत-नेपाल सीमा पर जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था. जानकारी के मुताबिक यह भूकंप 8 नवंबर को करीब रात 8:52 बजे आया था.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










