
दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न... बारिश से गिरा तापमान, लौटी ठंड
AajTak
दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में देर रात से बारिश का दौर जारी है. इस बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम में ठंडक घुल गई है. मौसम विभाग ने आज भी पूरे दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अनुमान जताया है. दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, साहिबाबाद और गाजियाबाद सहित पूरे एनसीआर क्षेत्र में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










