
दिल्ली-NCR में छाई कोहरे की घनी चादर, IGI पर फ्लाइट्स का आवागमन प्रभावित
AajTak
शनिवार तड़के सुबह घने कोहरे के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGIA) पर उड़ान संचालन प्रभावित हुआ और इंडिगो ने कुछ वक्त के लिए फ्लाइट्स के आवागमन को रोक दिया है, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा. वहीं, मौसम विभाग ने शनिवार को भी दिल्ली में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी है. हिमाचल और कश्मीर में लगातार बर्फबारी से मैदानी इलाकों में भी पारा लुढ़क रहा है. बात अगर दिल्ली-एनसीआर की करें तो शनिवार तड़के सुबह से ही पूरे इलाके में घने कोहरे की चादर छाई हुई है. घने कोहरे के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGIA) पर फ्लाइट संचालन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है और इंडिगो ने कुछ वक्त के लिए फ्लाइट्स के आवागमन को रोक दिया है, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा. वहीं, मौसम विभाग ने शनिवार को भी दिल्ली में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है जो 3 जनवरी के मुकाबले थोड़ा ज्यादा है. हालांकि, कोहरे का कहर जारी रहेगा. आने वाले दिनों में दिल्ली में ठंड और बढ़ सकती है. जनवरी में भयंकर शीतलहर चलने का अनुमान है. साथ ही आने वाले दिनों में दिल्ली में हल्की बारिश भी हो सकती है.
फ्लाइट्स का संचालन प्रभावित
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIA) ने रात 12.05 बजे एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि घने कोहरे के कारण हवाई अड्डे पर उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ है. यात्रियों से अनुरोध किया जाता है कि वह संबंधित एयरलाइन अपनी फ्लाइट्स के बारे में संपर्क करें. उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की असुविधा के लिए खेद है.
हो सकती है देरी
वहीं, इंडिगो ने देर रात 1.05 बजे एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि "#6ETravelAdvisory: विजिबिलिटी कम होने के कारण दिल्ली हवाईअड्डे पर प्रस्थान और आगमन फिलहाल रोक दिया गया है. एयरलाइन ने यह भी कहा कि परिचालन फिर से शुरू होने के बाद भी हवाई क्षेत्र में भीड़ भाड़ के कारण उड़ानों में देरी हो सकती है.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.










