
दिल्ली-NCR में घने कोहरे की मार! IGI एयरपोर्ट पर जीरो विजिबिलिटी, 200 फ्लाइट्स पर असर, ट्रेनें भी लेट
AajTak
दिल्ली में घने कोहरे की वजह से शनिवार सुबह शून्य विजिबिलिटी दर्ज की गई. जिसके कारण 150 से ज्यादा फ्लाइट्स लेट हो गईं. वहीं, दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं. कोहरे की वजह से सड़क पर यातायात भी प्रभावित हो रहा है.
ठिठुरन भरी सर्दी, धुंधली सुबह और घने कोहरे की चादर ने दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत को अपनी गिरफ्त में ले लिया है. जिससे आम जन जीवन प्रभावित हो रहा है. कोहरे की वजह से विजिबिलिटी जीरो रिकॉर्ड की जा रही है, जिस वजह से हवाई और रेल यातायात प्रभावित हो रहे हैं.
शनिवार सुबह दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी शून्य हो गई. जिसके कारण 150 से ज्यादा फ्लाइट्स लेट हो गईं. सुबह 8.30 बजे तक IGI एयरपोर्ट पर जीरो विजिबिलिटी बनी हुई थी. हालांकि, कुछ जगहों पर मौसम में सुधार हुआ और विजिबिलिटी 100-250 मीटर हो गई.
विमान कंपनियों ने एडवाइजरी जारी की
घने कोहरे की वजह की वजह से तमाम विमान कंपनियों ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष सूचना जारी की है और लोगों से अनुरोध किया है कि एयरपोर्ट पर आने से पहले अपनी फ्लाइट्स का स्टेटस देख लें. इंडिगो और एयर इंडिया सहित एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कहा गया कि है घने कोहरे के कारण खराब दृश्यता दिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में उड़ान संचालन को प्रभावित कर रही हैं.
वहीं, एयरपोर्ट के अधिकारियों का कहना है कि घने कोहरे के कारण हवाईअड्डे पर उड़ानों का परिचालन प्रभावित हुआ है. अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ान की जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें और उसके बाद ही एयरपोर्ट के लिए निकलें.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.










