
दिल्ली-NCR और हरियाणा में धूल भरी आंधी, अगले कुछ घंटों में इन इलाकों में बारिश का अलर्ट
AajTak
दिल्ली-एनसीआर में संभावित तेज आंधी-तूफान और बिजली गिरने को लेकर भारतीय मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है. लोगों को घर के अंदर रहने, पेड़ों के नीचे शरण न लेने, बिजली की चीजों और कंक्रीट की दीवारों से दूर रहने की सलाह दी गई है.
दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश में अगले तीन घंटों के दौरान मध्यम से लेकर गंभीर तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाओं के चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने इसे लेकर चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने अगले दो घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है.
भारतीय मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी चलने का अनुमान है. साथ ही गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है. 40 से 60 किमी प्रति धंटा तेज हवाएं चल सकती हैं. हालांकि, कुछ जगहों पर यह स्पीड 80 किमी प्रति घंटा भी पहुंच सकती है.
मौसम विभाग के द्वारा पहले दो घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था. हालांकि, अब रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है.
क्या प्रभाव हो सकते हैं?
तेज हवाओं और ओलावृष्टि की वजह से फसलों, बागवानी, और खड़ी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है. ओले खुले स्थानों पर लोगों और जानवरों को चोट पहुंचा सकते हैं . कच्चे मकान, दीवारें और झोपड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है. ढीली चीज़ें उड़ सकती हैं.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








